2 October 2025 Ka Rashifal

2 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 2 अक्टूबर 2025 से आश्विन मास का 25वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो शाम 7:10 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:46 पूर्वाह्न से 12:34 अपराह्न तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 1:39 से 3:08 बजे तक रहेगा।

आज कई बड़े त्योहार मनाए जा रहे हैं, जिनमें सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी, दशहरा, मध्वाचार्य जयंती, मैसूर दसरा और बुद्ध जयंती शामिल हैं। इसके साथ ही वार के अनुसार आप आज गुरुवार का व्रत भी रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, जो परिवार के लोगों को परेशानी देगा। आप बेवजह के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए टेंशन भर रहेगा। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई नया काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)  अक्टूबर का दूसरा दिन वृष राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां खड़ी हो सकती हैं। आपको एक साथ कई काम अपने हाथ में लेने से बचना होगा। इसके कारण बेवजह का तनाव महसूस हो सकता है। आज के दिन समय के अनुसार आपको कार्य करने का जरूरत है। सावधानी से काम करने पर आप समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आप रिस्क लेने की सोच रहे हैं तो इसमें आप अकेले पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में आप किसी काम को लेकर पार्टनरशिप ना करें। आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें।

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज ढे़र सारे काम आपका इंतजार कर रहे हैं। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही काम को बढ़ाने के लिए सहयोगियों से गठजोड़ भी करना पड़ेगा। आपके लिए नई योजनाओं पर ध्यान देने का सही समय है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। बाहर के अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पूरी रूचि रहेगी, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई निवेश संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वाले प्रेम, रोमांस और भाग्य को ज्यादा महत्व देने के बजाय रचनात्मक कार्यों में ध्यान देना होगा। रचनात्मक कार्यों में अधिक समय देते तो परिवार का समर्थन भी प्राप्त होता। प्रियजनों के आपसे नाराज होने की संभावना नजर आ रही है। परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है।

तुला राशि (Libra)  आज आपका अपने खर्चों को लेकर टेंशन बनी रहेगी, इसलिए आप उन्हे कंट्रोल करने की कोशिश करें। सेहत में यदि कुछ समस्या महसूस हो, तो आप उसे छोटी ना समझें, उसको लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों को कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके मनचले स्वभाव के कारण प्रेम और नफरत के बीच अस्थिरता बनी रहेगी। इस दौरान पलायन या बदलाव की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में आपको संयम और समझदारी से निर्णय लेने की कोशिश करनी होगी।

ये भी पढ़ेंः Astrology: 3 अक्टूबर से बढ़ सकती है इन राशियों की परेशानी, शनिदेव की चाल में होगा बदलाव

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको नौकरी में भी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के जीवन में प्रेम और नफरत का मिश्रण बना हुआ दिख रहा है। कुछ लोगों को अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में मेहनत करनी पड़ेगी। तो कुछ ऐसे भी लोग है जो अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की कोशिश कर सकेंगे। कई लोगों को इस मेहनत का परिणाम भी देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझनें रहेगी, जिसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान दें। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Astrology: इन राशियों का आज से भाग्य परिवर्तन शुरू, 10 अक्टूबर तक सूर्य गोचर

मीन राशि (Pisces)   आज आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे थे, तो वहां से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई काम को लेकर सोच समझकर बातचीत करनी होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।