2 January 2025 Ka Rashifal

2 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

2 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि गुरुवार रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 2 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। हर्षण का अर्थ होता है- खुशी, प्रसन्नता। अत: इस योग में किए गए कार्य खुशी ही प्रदान करते और भाग्य का साथ बना रहता है। साथ ही गुरुवार रात 11 बजकर 11 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर की दहलीज पर भूलकर भी ना करें ये काम

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन परिवार के साथ खुशहाली में बीतेगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपीको दोपहर तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखना भी आपके लिए ज़रूरी है। शाम को किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है और आपको उनके साथ वक्‍त बिताना अच्‍छा लगेगा। रात में किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको खुशी होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको बेवजह के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर रहेंगे। परिवार में भी खुशियां आएगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से आपको लाभ और आपको कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्‍त हो सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम के वक्‍त वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। महानपुरुषों के साथ आपका समय काफी अच्‍छा बीतेगा और आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको सोच समझ कर सभी कामों को पूरा करना होगा। अपने अंदर ऊर्जा विराजमान रहेगी। व्यापार में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा। पारिवारिक रिश्तों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नई योजना मे आप सोच समझ कर कदम बढ़ाएं ,नहीं तो इससे आपको समस्या आएगी। विद्यार्थियों को नए साल में लापरवाही करने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को राजनीति में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सेहत किसी कारण से प्रभावित हो सकती है। आपको इस तरफ ध्‍यान देने की जरूरत है। शाम और रात का समय दोस्तों और परिवार के साथ बिताएंगे तो मन प्रसन्‍न रहेगा। खानेपीने का ध्यान रखें और अपने काम पर फोकस करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी। आप अपने भाई से यदि किसी काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको मिल सकती है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का सोचा है, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आपके बात करने के तरीके और आपके काम करने के तरीके से सभी लोग प्रभावित होंगे और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। वाकपटुता आपको सम्मान दिलाएगी। दौड़-भाग की वजह से सेहत पर असर पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी और आपकी तरक्‍की होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नए साल पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों का दिन खर्च से भरा होगा। घर के सामान पर खर्च करना पड़ सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव हो सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आखिर में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ दुश्‍मनों की साजिश नाकाम होंगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखनी होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आपने अपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह मशवरा करने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए साल का पहला दिन ही काफी अफरा-तफरी से भरा हो सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपको भागदौड़ और खर्च करना पड़ सकता है। कोई भी संपत्ति खरीदते या बेचते समय सभी क़ानूनी बातों का ध्यान रखें। शाम को परिवार के सदस्‍य की तबियत में सुधार होगा, लेकिन आपको अपनी तरफ से काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर दबाव अधिक रहेगा। धन को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, इसलिए आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में यदि आपने ढील दे रखी थी, तो उसमे फैसला आने में देरी हो सकती है। आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।