19 October 2025 Ka Rashifal

19 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

19 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 19 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का 13वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो दोपहर 1:51 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। रविवार के दिन का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल शाम 4:22 बजे से 5:47 बजे तक रहेगा।

आज के दिन कई विशेष त्योहारों का संयोग बन रहा है जिनमें काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि प्रमुख हैं। वार के अनुसार आज रविवार का व्रत भी रखा जा सकता है, जो सूर्य देव को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज मेष राशि के जातकों को राजनीतिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। जीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयास अब धीरे-धीरे फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता न बरतें और इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी विवाद में उलझने से बचने की कोशिश करें। काम की अधिकता के कारण पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। विरोधी अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य से सफलता मिलेगी। इस समय किसी भी विवाद या बहस में शामिल होने से बचें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपकी मेहनत अधिक रहेगी। संतान की संगति गलत होने के कारण आपको टेंशन भी अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घूमने फिरने की आप योजना बनाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  आज मिथुन राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम को बढ़ा रहा है। धन और ऐश्वर्य की वृद्धि से कुछ शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होता दिख रहा है। हालांकि इस दौरान किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना बनती हुई दिख रही है। आज फिजूलखर्ची की संभावना नजर आ रही है। इसपर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्कता से सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी बिजनेस में पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। आपकी परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। बिजनेस में भी आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ कर्ज आपको परेशान करेंगे, जिन्हें आप उतारने की पूरी कोशिश करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  आज  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी संतान से खूब पटेगी। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसे मिलने में भी आसानी होगी।

तुला राशि (Libra)  आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी मामले में  धैर्य व संयम बनाए रखें, इसलिए आप अपने कामों को कल पर ना  टालें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे, जिसके साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिलेगा और अध्यापकों का भी पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों  को उनके कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपके रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने किसी विरोधी से कोई लेनदेन करने से बचना होगा और आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं और आप किसी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी  मकान दुकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों के राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। सिंह का चंद्रमा निकट और दूर की यात्राओं में सफलता और लाभ को प्रबल करेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्कता, धैर्य और विवेक बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Astrology: दिवाली के बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, झटके में आएगा पैसा!

मीन राशि (Pisces)  आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, जिससे आपकी टेंशन भी बढ़ेंगी, लेकिन आप बेफिजूल के खर्च करने से बचे। आपकी किसी बात को लेकर  परिवार के सदस्यों मे आपसी मतभेद को स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मन में काम को लेकर  नये-नये आईडिया आएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें