19 March 2025 Ka Rashifal

19 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

19 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

19 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रंग पंचमी का पर्व मनाया जायेगा।

ये भी पढ़ेः Chaitra Navratri 2025: वास्तु दोष दूर करने के लिए चैत्र नवरात्र पर अपनाएं ये उपाय

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आपके लिए तरक्की के योग हैं। आपके धन के मामले में लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं। धन लाभ होगा और भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से आपको अच्‍छी खबर मिल सकती है और आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी। परिवार के साथ खुशी से बीतेगी। तरक्की के साथ धन में भी वृद्धि होगी। आपके लिए दिन लाभ से भरा होगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो आपको लाभ होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करने के कारण किसी बड़ी समस्या में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ होगा। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और धन के मामले में तरक्‍की के योग हैं। बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इससे मन खुश रहेगा। शाम को कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। इससे भी खुशी मिलेगी। तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। सावधानी बरतें और कीमती सामान का ध्यान रखें। आपके लिए सफलता के योग हैं और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति शुभ है। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। आपको मीठी वाणी से सम्मान मिलेगा। पढ़ाई और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मनचाहा लाभ होगा। भागदौड़ से थकान हो सकती है। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। सफलता के साथ-साथ भागदौड़ भी रहेगी। आपके लिए तरक्‍की के योग हैं और धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी रुके हुए काम को आपको पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आर्थिक तंगी से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। संतान की सेहत को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। धन लाभ से सुख बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा से सुख मिलेगा और तरक्की होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और अपको सफलता प्राप्‍त होगी। दोस्‍तों से आपको हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकार से जुड़े लोगों से फायदा होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक शुभ योग बनेंगे। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। धन में वृद्धि होगी और तरक्की होगी। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा और आपके लिए धन लाभ के योग बने हैं। आपके लिए आर्थिक लाभ के योग हैं और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए किसी बड़े जोखिम को लेने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ाने से आपको खुशी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए करियर में लाभ का दिन है। भाग्य में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। फालतू के विवाद और शत्रुता का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि से किए गए कामों में नुकसान हो सकता है। किसी बुरी खबर के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। सावधान रहें और विवादों से बचें। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में वृद्धि के योग हैं और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहें। आपने किसी काम को कल पर टाला तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।