19 February 2025 Ka Rashifal

19 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

19 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

19 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में फैमिली फोटोज लगाने से पहले जान लें वास्तु के सही नियम

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से बहुत शुभ है। तरक्की के साथ-साथ धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ अचानक लाभ भी हो सकता है। शाम से रात तक का समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से तरक्की निश्चित है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। घर या ऑफिस में विवाद हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें और विवादों से दूर रहें। शत्रु पक्ष परेशान कर सकते हैं, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। समस्याओं का समाधान अपनी कार्यकुशलता से निकालने पर लाभ होगा। आपको सफलता की प्राप्ति होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन तरक्की से भरा रहेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। सहयोगियों पर खोया हुआ विश्वास फिर से हासिल होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से सावधान रहें। अपनी प्रगति का रहस्य किसी को न बताएं। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपका दिन सफलता से भरा होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपका वह काम बिगड़ सकता है। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में नुकसान होगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपने बेफिजूल के खर्चों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही नहीं करनी है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को जोखिम भरा कोई काम नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में हर तरह के रिस्क से दूर रहें। सोच-समझकर आगे बढ़ें और किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहें। आज हर काम सोच-समझकर करें। योजनाएं सफल होंगी और शाम के समय तरक्की के योग बनेंगे। आपके लिए शुभ योग बने हैं और आपको लाभ के साथ ही सम्‍मान भी प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। परिवार में छोटे बच्चों आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा और सभी काम समय पर पूरे होंगे। युक्तिसंगत प्रयासों से लाभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी मामले में थोड़ी दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। भाग्य में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आपको धन लाभ होगा और तरक्‍की होगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझन आपको परेशान करेंगी। आपकी टेंशन बढ़ेगी। दूसरों के मामले में आप बेवजह ना बोले। नौकरी में बदलाव की यदि आप योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपके कार्यों में आपका पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। एकदम से बहुत सारे काम आपके सामने आ सकते हैं। आपके विरोधी आपको फालतू काम में उलझ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दें। दिन परेशानियों और कठिनाइयों से भरा रहेगा। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको लाभ के साथ तरक्‍की होगी और आपको धन सम्‍मान की प्राप्ति होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को शामिल करेंगे, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी। परिवार में आप सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले, क्योंकि उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपने किसी से यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।