18 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
18 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार रात 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। 18 मार्च को शाम 5 बजकर 52 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर हर्षल वृष राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी घर की इन 4 चीजों को न होने दें खाली, नहीं तो आ सकती है बड़ी मुसीबत

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन महत्वाकांक्षाओं से भरा रहेगा और आपको हर मामले में लाभ होगा। यात्रा से सामान्य लाभ मिलेगा। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से विवाद हो सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। कानूनी मामले एक नया मोड़ ले सकते हैं। शाम के समय योजनाएं पूरी होंगी और लाभ मिलेगा। मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है। इसलिए बजट का ध्यान रखें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में आप लाभ उठाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी बड़े पद के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके सहयोगी भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस की बातों को कार्यक्षेत्र में नजरअंदाज नहीं करना है। पिताजी की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे फल व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा मुश्किलों से भरा हो सकता है। परिवार से दूर होने का दुख आपको परेशान करेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावटें आ सकती हैं। दोपहर बाद नए काम की योजना बनेगी। अच्छे काम करने से आपको मनचाहा फल मिलेगा। रात में किसी शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं। धैर्य रखें और सकारात्मक रहें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और नौकरी में आपको अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आप किसी बेवजह की बात को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपकी व्यर्थ की चिताओं को बढ़ाएगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें भी आपको वाहन थोड़ा सावधान में कर चलाना होगा। किसी से यदि आपने धन उधार लिया था, तो वह आपको वापस करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। समाज में आपकी अच्छी छवि बनेगी। चल रहे कामों में सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। बाधाएं आने पर भी आप अपने कामों में सफल होंगे। सकारात्मक रहें और मेहनत करते रहें। अपने काम पर फोकस करने की सलाह है। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी छवि निखरेगी और परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी सोच समझ से कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम के समय किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए सावधान रहें। अपनी चीजों का ध्यान रखें। परिवार के लेागों से आपको आर्थिक मदद मिलेगी और धन के मामले में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन का इन्वेस्टमेंट किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके कुछ खर्चों को भी आसानी से कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी किसी परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आपको कानूनी कामों को किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ना है। धार्मिक कार्य में आपकी खूब रुचि रहेगी। आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों का दिन समस्याओं से भरा होगा। आप अपने धैर्य और अच्छे व्यवहार से माहौल को ठीक कर लेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से आपको परेशानी हो सकती है। रात का समय मनोरंजन में बीतेगा। शांत रहें और समस्याओं को समझदारी से सुलझाएं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, करियर होगा बर्बाद!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की जरुरतों पर पूरा ध्यान देंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई समस्या यदि आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तब वह भी दूर होती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी बड़ी सफलता की खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह भी सुलझ जाएगी। बातचीत से समस्याओं का समाधान करें। रात का समय घूमने-फिरने में बीतेगा। सकारात्मक रहें और रिश्तों को महत्व दें। आपको अपने घर में किसी की मदद करनी पड़ सकती है। धन लाभ के योग हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सेहत में कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपका मन आनंदमय रहेगा, क्योंकि आपको यदि कोई धन संबंधित समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

