Accurate prediction of 12 zodiac signs

18 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा और आपको इस सप्‍ताह कुछ नया करने के मामले में लाभ होगा। आज आपको किसी मामले में निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। रात का समय आनंद में बीतेगा और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। परिवार के साथ शाम का वक्‍त आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपने कामों में थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको अपनी संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपके सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है। आप नौकरी में यदि बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं, जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है, जिसमें वह अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ धन निवेश कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर कार्य में सावधानी से काम करने का है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा के मामले में और प्रतियोगिता के मामले में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। नया समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। रात में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्‍य मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी और आप अपने रोजमर्रा के कामों में इतने व्यस्त रहेंगे कि आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। व्यापार में आपका कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा।आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से परिवार मे किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले तो अवश्य करें और आप अपने घर में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और आज ग्रहों की दशा शुभ होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज का दिन बाकी दोनों के मुकाबले अच्छा रहेगा, क्योंकि आप फ्रेश महसूस करेंगे और आपके अंदर आलस्य नहीं रहेगा, जिस कारण आपके काफी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप अपने बिजनेस के लिए किसी से अत्यधिक मात्रा में धन उधार न दें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। आपकी माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और आपके कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। घर और परिवार के सभी सदस्यों के बीच में आपस में खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई समस्या हल हो सकती हैं। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने से आपको खुशी होगी। विरोधियों का अंत होगा। आज कोई यात्रा का प्‍लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में  कुछ नुकसान हो सकता है जिस कारण आप अपनी योजनाओं में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार में  किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो आपको थोड़ी सावधानी बरतने कि ज़रूरत होगी। आपको  किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से आपको लाभ होगा और सरकारी विभाग में रुके कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मन बनाएंगे और आपको प्रसन्‍नता होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी और आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। व्यवसाय में आपके सहयोगी आपके कामों में आपका हाथ तो बटाएंगे, लेकिन वह आपके साथ कोई विश्वास घात भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कुछ व्यर्थ के कामों की चिंता सताएगी, जिस कारण आपका कामों को करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। आज आपको निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति का सामना करना पड़ सकता है और अपनी बुद्धि से किए कार्य में हानि हो सकती है। बिना सोचे कोई कार्य न करें। हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों के साथ किसी भी प्सेरकार के वाद विवाद में न पड़ें। आप यदि किसी नए काम को लेकर कुछ प्रयास कर रहे थे, तो  उनमें आपको निराशा हाथ लग सकती है। आपकी समझदारी से आपके काफी काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको परेशान तो करेंगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)