18 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 03:14 अपराह्न – 04:38 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज स्वाती नक्षत्र का योग है। चन्द्रमा आज तुला राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 6:48:00 प्रात: और सूर्यास्त 6:03:00 सायं बजे होगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में फैमिली फोटोज लगाने से पहले जान लें वास्तु के सही नियम

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए करियर के मामले में दिन अच्छा साबित होगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ के भी अच्छे संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। शाम से रात तक का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। हालांकि, खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा और तरक्की होगी। आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं और आपकी तरक्की होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में ज्यादा ना पड़ें। कारोबार में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने धन को लेकर कोई कदम सोच समझकर उठना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों को व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके घर या ऑफिस में विवाद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है, जिससे आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपनी कार्यकुशलता से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो आपके सभी रुके कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका दिन सम्मान से भरा होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके मन में नए-नए तरीकों से धन कमाने के विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत लगायें। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन तरक्की से भरा रहेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। सहकर्मियों पर खोया हुआ विश्वास वापस मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से सावधान रहें। अपनी प्रगति का रहस्य किसी को न बताएं। दूसरों की बातों पर भरोसा न करें और फालतू की बातों पर अधिक ध्यान न दें। वरना आपका ध्यान अपने काम से भटक सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को जोखिम भरे काम से बचने की सलाह है। कार्यक्षेत्र में हर तरह के रिस्क से दूर रहें। सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। शाम के समय तरक्की के योग बनेंगे। आपका दिन सफलता से भरा होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और कहीं से कोई शुभ सूचना आपके लिए आ सकती है। आपको उन्नति हासिल होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कुछ खटपट चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को करियर में लाभ होगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। युक्तिसंगत प्रयासों से लाभ होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रात में माता को अचानक कोई परेशानी हो सकती है, जिससे आपको दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। भाग्य में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। आपको धन सम्मान प्राप्त होगा और दोस्तों से भरपूर मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपके बॉस कामों को लेकर आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी में आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने कामों के प्रति सूझ बूझ दिखाएंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। एक साथ कई काम आपके हाथ में आने से आपकी बेचैनी बढ़ सकती है। विरोधी आपको फालतू काम में उलझ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। दिन परेशानियों और कठिनाइयों से भरा हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको ऐसे में सूझबूझ से काम लेने की सलाह है। अपने काम पर फोकस करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए थोड़ी टेंशन लेकर आने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

