18 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
18 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि गुरुवार को पूरा दिन और रात पार करके शुक्रवार सुबह 5 बजे तक रहेगी। 18 दिसंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही गुरुवार रात 8 बजकर 7 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 18 दिसंबर को मास महाशिवरात्रि व्रत है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन में कठिनाइयां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा संयम बनाकर चलना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। यदि आप शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी मान सम्मान के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज राशि का स्वामी शुक्र सप्तम जाया भाव प्रमुख केंद्र भाव में होने से शुभ हो गया है। ऐसे में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। आप धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल का समय परिवार के साथ बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से अपने आगे की भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी बिजनेस में कोई बदलाव करने की न सोचें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। कारोबार में आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज के दिन लिया गया कोई निर्णय आगे चलकर आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होती दिख रही है। आपके जन संपर्क में वृद्धि होगी। इससे आपको प्रसन्नता होगी। राशि का स्वामी चंद्रमा नीच राशि गत होने से कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करना का सोचा था, तो उसमें आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
कन्या राशि (Virgo) राशि का स्वामी बुध तृतीय प्रमुख पराक्रम भाव घर में संचार कर रहे हैं। इसके फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको बेवजह भाग दौड़ रहने से अत्यधिक थकान का अनुभव होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों साथ समय बिताएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी माताजी से डांट खानी पड़ सकती हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि, कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक अनुबंध आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए तो आने वाले दिनों में वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएं, जिससे आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपका पुराना डूबा हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी। आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आपको परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपके परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर भी जा सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) राशि का स्वामी बृहस्पति कर्क में है। चंद्रमा आज व्यय भाव में संचार कर रहा है। ऐसे में राज्य कार्यों में सफलता मिलेगा और घर में धन धान्य की वृद्धि होगी। इसके साथ ही पत्नी से धन का लाभ मिलने की भी संभावना दिख रही है। धनु राशि वालों को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और मनोरथ सिद्धि होंगे। वहीं, रात्रि में मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर उलझन चल रही है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। आस पड़ोस से हो रहे वाद विवाद से आपको दूर रहना होगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग पूरी जांच पड़ताल करके ही किसी काम में आगे बढ़ें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।
मीन राशि (Pisces) आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से पंचम सुख भाव में कर्क राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी आज वृश्चिक राशि पर नवम का चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारी रहेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
