16 October 2025 Ka Rashifal

16 October 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

16 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज, 16 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का दसवां दिन शुरू हो गया है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 10:35 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। सूर्य देव कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा सुबह 12:42 बजे तक कर्क राशि में रहेगा और उसके बाद सिंह राशि में गोचर करेगा। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:07 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा। आज गुरुवार होने के कारण आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज वृष राशि के जातकों को संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य ले लें। इससे कोई विशेष उपलब्धि आपको हासिल हो सकती है। आपके जीवन में सांसारिक सुखों का विस्तार होता दिख रहा है। आर्थिक दृष्टि से ये समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान नए अवसर प्राप्त होंगे और आमदनी के मार्ग खुलेंगे। शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल भी आज आपका सुखद नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ बड़े लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आपने बिना सोचे समझे धन का लेनदेन किया, तो इससे आपका धन फंसने की संभावना है। शेयर मार्केट में भी आप बहुत ही सोच विचार पर धन लगाएं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। आप अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में काफी मेहनत करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है। लंबे समय से अटका प्रमोशन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपकी वाक्पटुता और बुद्धिमत्ता किसी बड़े अधिकारी को आकर्षित करेगी। स्वास्थ्य को लेकर आज थोड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है। आंख से संबंधी परेशानियों में आराम मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आज मजबूत रहेगी। रात में अधिक तीखा भोजन करने से बचें।

सिंह राशि (Leo)  आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थियों की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद -फरोख्त की योजना बना रहे थे, उसमें भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन कन्या राशि वालों का अधिक खर्च होने वाला है। अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च कर सकते हैं। आपके भलाई के कार्यों का लाभ आपकी संतान को मिलता हुआ नजर आ रहा है। रात के समय में दूध, दही और मिष्ठान में आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन दही के सेवन करना आपके लिए बेहतर रहेगा। राशि स्वामी के तृतीय अस्त होने के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी पूजा-पाठ के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Astrology: दिवाली बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि नक्षत्र में मंगल की एंट्री

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज वृश्चिक राशि के जातकों को कोई बहुमूल्य वस्तु से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम से विरोधी नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति प्रेम और स्नेह में वृद्धि होगी। शाम के समय में धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होती दिख रही है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें और यदि आप काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते थे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपका दिन गुरु के प्रति निष्ठा और भक्ति से पूर्ण रहेगा। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति और नई बुद्धिमत्ताओं का विकास होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति आज के दिन होती हुई दिख रही है। सायंकाल में संतान से कष्ट या चिंता होने की संभावना है। भरोसेमंद लोग और नौकर-चाकर विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज का दिन आपकी मानसिक और आत्मिक शक्ति को बढ़ाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ नए-नए आईडिया आएंगे, जिन्हें आप तुरंत अपने व्यवसाय में लगाएं। सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप उसे यदि नजरअंदाज करेंगे, तो ही वह बढ़ सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों से काफी खुश रहेंगे और आपके प्रमोशन की बात भी पक्की हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Astrology: दिवाली के बाद चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, झटके में आएगा पैसा!

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों को आज स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना होगा। पाचन संबंधी परेशानियां और पेट में वायु विकार हो सकते हैं। अगर आप कोई लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आसानी से धन प्राप्ति संभव है। नई योजनाओं को सफल बनाने के लिए प्रयास करें। साहस और पराक्रम से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता और योजनाओं को लागू करने में फायदेमंद रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।