15 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 15 सितंबर 2025 आश्विन मास का 9वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो 16 सितंबर की रात 1:31 बजे तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 7:38 बजे से 9:11 बजे तक रहेगा। आज के दिन नवमी श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही सोमवार होने के कारण आप सोमवार व्रत भी रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) कार्यक्षेत्र में आप नई योजनाओं पर अधिक ध्यान दे सकते हैं और किसी विशेष व्यवस्था पर भी समय व्यतीत हो सकता है। व्यापार के मामले में आप कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। लेकिन आपको कोई भी काम सावधानी से करना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। सोच-समझकर फैसले लेने से आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग लेने की सोच सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी सरकारी मामले में टेंशन बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी प्रोजेक्ट या काम के चलते आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा। नौकरी करने वालों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आप कार्यस्थल पर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। इससे आपको थकान महसूस हो सकती है। वहीं, जीवनसाथी की सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको धन कमाने के नए-नए अफसर मिलेंगे। आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाए और रुपये पैसे को लेकर कोई मामला यदि अटका हुआ था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको अपनी भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा और अपने बॉस से रिश्ते बेहतर रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) आपको कारोबार के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे बिगड़े काम भी बनने शुरु हो सकते हैं। वहीं, व्यापार में बनाई गई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। कार्यस्थल पर स्थान परिवर्तन के योग हैं, जिनसे आपको एक नया मोड़ मिल सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में किसी सहयोगी की मदद से लाभ होगा और पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरियां बनाकर रखनी होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आएंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आवश्यक करें। आप अपनी वाणी पर संयम रखें और कारोबार में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
तुला राशि (Libra) कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामले में दिन आनंददायक व्यतीत होगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में भी लाभ होने के संकेत हैं। ऐसे में आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, व्यापार में योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। आपके बिगड़े हुए काम किसी मित्र की सलाह और सहयोग से पूरे हो सकते हैं। यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, जिसका लाभ उठाना फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आप अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतें और शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको अपनी बिजनेस में भी अच्छा फायदा मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) कार्यक्षेत्र में अपने कामकाज के सिलसिले में या प्रोजेक्ट के चलते ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार और कारोबार के क्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देना होगा। प्रयास और मेहनत से ही सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको बिगड़े हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भी ज्यादा समय निकालना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा और परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपके सामने कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट से भी आपको धोखा मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे। घरेलू मामलों को आप मिल बैठकर निपटेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी मित्र से आपकी खटपट होने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा और धन प्राप्ति की प्रबल स्थितियां बनती जाएंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल पर आपके विरोधी पराजित होंगे और पराक्रम में वृद्धि होगी। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको मनमुताबिक काम मिलेगा और कहीं बाहर भी भेजा जा सकता है। आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा एतियात बरतें, क्योंकि वह लापरवाही कर सकती हैं, जिसका बाद में उन्हें भुगतान करना पड़ेगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
