14 November 2025 Ka Rashifal

14 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

14 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 14 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास का 10वां दिन है और आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा 15 नवंबर की सुबह 3:51 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद वे कन्या राशि में गोचर करेंगे। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की उपासना के लिए व्रत रखा जा सकता है, जो धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बॉस सरप्राइज दे सकते हैं। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के छवि और निखरेगी। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो बेहतर रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आज का दिन परिवार के लोगों के साथ बीतेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और दोपहर तक कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। हालांकि, इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। शाम के समय किसी अतिथि के घर आने से आपको खुशी होगी। वहीं, रात के समय में किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि आप अपने बिजनेस में कुछ तकनीकी उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके घर परिवार में सदस्यों में किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपकी अपने दोस्तों से खूब पटेगी, लेकिन कोई दूर रह रहा परिजन आपकी और माता जी के बीच कोई वाद-विवाद खड़ा करा सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा गुजरता नहीं दिख रहा है। सुबह से ही आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना होगा। हो सके तो दिन के पहले हिस्से में ही डॉक्टर को दिखा लें। इससे परेशानी बढ़ेगी नहीं और आपके अपने रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी भी नहीं आएगी।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप अपने बिजनेस के कामों में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आपको पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। दोस्तों का आपके सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज के दिन कन्या राशि वालों को चापलूसों से दूरी बनाकर रखनी होगी। दूसरों की मदद करने की प्रवृत्ति आपको परेशानी में डाल सकती है। आपके इस व्यवहार का फायदा उठाकर कुछ लोग आगे निकल सकते हैं। आज के दिन ऐसी ही लोगों से आपका सामना हो सकता है। ऐसे लोगों की पहचान करें और उन लोगों की मदद करें जिनको जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा और जो लोग शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने के प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों को इग्नोर ना करें। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद भी खड़ा हो, तो आप उसमें अपनी राय लोगों के सामने अवश्य रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य की परीक्षा ले सकता है। जिन लोगों पर आप भरोसा करते थे उनसे आपको निराश मिलेगी। आज के दिन कुछ कार्यों में सफलता मिलने से मन को राहत मिलेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी चिंताएं कम होंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज के दिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होंगा। आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचाना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  पिछले कुछ दिनों से अटके हुए काम आज के दिन पूरे हो सकते हैं। आज के दिन लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में राहत मिलेगी। हालांकि किसी अनजाने डर से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। दोपहर के बाद आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दिन के अंत तक परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और यदि कोई समस्या हो, तो उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका धन धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए सुबह का समय थोड़ा तनाव पूर्ण रह सकता है। कई काम एक साथ सामने आने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने सभी जरूरी कामों को पहले ही पूरा करने की कोशिश करें। हालांकि, दोपहर के बाद भाग्य का साथ मिलेगा और हालात थोड़ा सुधरेंगे। शाम तक मित्रों का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें