14 June 2025 Ka Rashifal

14 June 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

14 June 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 14 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि 14 जून को दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। फिर इस दिन दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही रात 12 बजकर 22 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 14 जून को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी कर्मठता और आत्मविश्वास करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा। यदि आप इंजीनियरिंग, निर्माण, सुरक्षा या सरकारी सेवा से जुड़े हैं तो कोई नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से दूर रहें, आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं, लेकिन डील करते समय पारदर्शिता और कानूनी पेपरवर्क पर विशेष ध्यान दें। धन आगमन अच्छा रहेगा, विशेष रूप से कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  व्यापार में मंदी के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी अनुभवी  व्यक्ति से बातचीत करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आपकी निर्णय क्षमता और वाक्पटुता करियर में विशेष लाभ दिला सकती है। संचार, मीडिया, मार्केटिंग और शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन भाग्यवर्धक है। कोई नया प्रॉजेक्ट या क्लाइंट मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। हालांकि ग्रहों की अशुभ दशा की वजह से किसी महत्वपूर्ण वस्तु की हानि या ग़लत निवेश का खतरा बना रहेगा। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में रुकी डील पूरी हो सकती है और आपके लिए लाभ के योग बने हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ सेविंग कर पाएंगे। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उससे कोई भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई सहयोगी झूठा आरोप लगा सकता है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आप अत्यंत ऊर्जावान रहेंगे, जिससे आप अपने कार्यों को समय से पूर्व ही पूर्ण कर लेंगे। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं, विशेषकर वे जो रचनात्मक क्षेत्रों में हैं उन्हें प्रॉजेक्ट्स की भरमार मिलेगी। हालांकि अधिक कार्यभार से नेत्र या सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। बिजनस में पुराने शत्रु या प्रतिस्पर्धी खुद-ब-खुद पीछे हटेंगे। कोई तकनीकी या डिजिटल निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। कार्यस्थल पर वाणी की मधुरता बनाए रखेंगे तो फायदे में रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को भी समय रहते पूरा करेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से सौभाग्यशाली हो सकता है। लंबे समय से जो लेन-देन अटका हुआ था वह अचानक सुलझ सकता है। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता लाने से तनाव दूर होगा और संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी या किसी नए प्रॉजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। कला, डिजाइन, ब्यूटी और होम डेकोर से जुड़े व्यवसायियों को विशेष लाभ मिल सकता है। दूरस्थ यात्रा से जुड़ा कोई व्यापारिक अवसर फिलहाल स्थगित हो सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी पास पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। आपके करियर और वित्त दोनों में सकारात्मक उन्नति के संकेत हैं। नौकरी में बॉस आपके विचारों से प्रभावित होंगे और आपकी पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। व्यापारियों को कोई लंबी अवधि की डील मिल सकती है, जो भविष्य में बड़ा लाभ देगी। पारिवारिक सहयोग के साथ-साथ ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी से आपकी पहचान और संपर्क दोनों बढ़ेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें, विशेषकर यात्रा पर।

मकर राशि (Capricorn)   आज आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको साथी की जरूरतों को समय से पूरा करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गलतफहमियों के कारण किसी परियोजना में बाधा उत्पन्न हो सकती है। बुद्धि से लिए गए निर्णयों में थोड़ी त्रुटि हो सकती है। व्यापार में पुराने कर्ज या टैक्स संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की आवक सामान्य रहेगी लेकिन खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं। अकस्मात यात्रा या मेडिकल खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए दिन की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कामों के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। आप अपने सुख-साधनों में वृद्धि करने की कोशिश में लगे रहेंगे और कोई कानूनी मामला भी सुलझेगा, जो आपको खुशी देगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का प्रेम और प्रगाढ़ होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।