12 September 2025 Ka Rashifal

12 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

12 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 12 सितंबर 2025 आश्विन मास का पांचवां दिन है। पंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो सुबह 9:58 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा शाम 5:30 बजे तक मेष राशि में रहेंगे और उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। आज शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:52 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय 10:44 बजे से 12:17 बजे तक रहेगा। आज षष्ठी श्राद्ध और मासिक कार्तिगाई का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही, वार के अनुसार शुक्रवार का व्रत भी रखा जा सकता है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी अपेक्षा के अनुसार सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी करने वालों के लिए कार्यस्थल का वातावरण सुखद बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, लेकिन सेहत पर खास ध्यान देने की रहेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा,  जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से के साथ मिलकर यदि आप कोई काम करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपकी अपने किसी मित्र से खटपट होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

मिथुन राशि (Gemini)  आपको किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के चलते ज्यादा व्यस्त रहेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि, जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर कोई जोखिम लेने से बचना होगा। घर में बड़ों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। जीवनसाथी की ओर से आपका कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा न होने से आपका मन परेशान रहेगा। आप खर्चो को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी समस्याएं बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo)  कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके पक्ष में होंगे। लेकिन इससे आपके विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि, आप अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से परिस्थिति को बहुत अच्छी तरह संभाल लेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। वहीं, नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतरने की कोशिश करेंगे। आपको अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से बातचीत करनी होंगी। आप अपने खानपान में लापरवाही ना करें, नहीं तो कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ावा देगी।

तुला राशि (Libra)  शिक्षा के क्षेत्र में अगर किसी प्रतियोगिता में आपने हिस्सा लिया था तो आपको अब कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगी। समाज में विशेष मान-सम्मान प्राप्त होगा। कामकाज के मामले में अधिक मेहनत से आपके स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में यात्राओं से सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन में कठिनाइयां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा संयम बनाकर चलना होगा। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। यदि आप शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको किसी मान सम्मान के मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)  व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल लाभ प्राप्त होगा, जिससे सुकून महसूस होगा। आर्थिक मामलों में भी मुनाफा मिलने के योग हैं। इसी के चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती जाएगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना भी बनाई जा सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें, अन्यथा खर्चा बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। पिताजी आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। बिजनेस में आप बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)  संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको सतर्क रहना होगा, अन्यथा किसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी दस्तावेजों को अच्छी तरह जरूर पढ़ लें और सोच-समझकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ने की संभावना है और काम ज्यादा होने के चलते आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी संतान और जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके आपसी रिश्ते भी बेहतर होंगे। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। करियर में भी आपको कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन आदि मिल सकता है, जिससे काफी खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।