11 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 11 सितंबर 2025 आश्विन मास का चौथा दिन है। पंचांग के अनुसार यह आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो दोपहर 12:45 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज गुरुवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में और चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:42 तक रहेगा, जबकि राहुकाल दोपहर 1:51 से 3:24 बजे तक रहेगा। आज पंचमी श्राद्ध किया जाएगा और वार के अनुसार गुरुवार का व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) कार्यक्षेत्र में अगर कोई वाद-विवाद चल रहा था तो अब उसमें आपकी जीत हो सकती है। इससे आपको थोड़ा सुकून महसूस होगा। वहीं, व्यापार के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह की जरूरत पड़ सकती है, जिससे भविष्य में फायदा मिलने की संभावना है। वहीं, कारोबार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और दिन खुशियों से भरा रहेगा। लेकिन कानूनी मामलों में सावधान रहना जरूरी होगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर दुविधा बनी रहेगी। आज आपको बेवजह का भय सताएगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आज वह पूरी हो सकती है। आप ज्यादा पानी वाली जगह जाने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंचने से पहले आसपास के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। ऐसा करने से आपको आत्मसंतोष होगा। साथ ही, आप सही फैसले पर पहुंच पाएंगे। नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर टीमवर्क के जरिए किसी भी कठिन समस्या को आसानी से हर कर लेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo) कार्यक्षेत्र में अगर किसी कठिन समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब उसका समाधान हो सकता है, जिससे सुकून महसूस होगा। वहीं, आपको किसी जानकार को कर्ज भी देना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा। बड़ों से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपको अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा और वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं और आपको किसी पुराने लेनदेन से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शौक मजबूत की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं बाहर घूमने फिराने के लेकर जा सकते हैं।
तुला राशि (Libra) अगर लंबे समय से आपको किसी का उधार देना था, अब उसे चुकाने में आपको कामयाबी मिल सकता है। आप कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करने भी जा सकते हैं। लेकिन अपने बजट पर ध्यान देना जरूरी होगा और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। इस समय अनावश्यक चीजों को खरीदने से बचना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर आपके आइडियाज की सराहना की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में सुधार लायेंगे। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।
मकर राशि (Capricorn) व्यापार में आप किसी नए प्रोजेक्ट या काम के चलते ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है और कार्यस्थल पर आपकी सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है या प्रमोशन भी मिल सकता है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको अत्यधिक उत्साह में आकर कोई भी काम करने से बचना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो आपको झूठा साबित किया जा सकता है। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आप माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाएं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius) युवा वर्ग किसी नई नौकरी या काम की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें कुछ समय का अनुभव मिलने के बाद आपको सफलता प्राप्त हो सकती है और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ते जाएंगे। व्यापार के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है और लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे, जिससे तनाव कम होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कोई निवेश थोड़ा समझदारी से करें। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी, क्योंकि उनका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई साथी पसंद आ सकता है, जिससे उनकी वाणी से लोग आपको काफी खुश करने की कोशिश में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

