11 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज, 11 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जो कि शाम 4:43 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। आज शनिवार का दिन है। सूर्य देव इस दिन कन्या राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा 12 अक्टूबर को रात 2:24 बजे तक वृषभ राशि में रहेंगे और इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। वहीं, राहुकाल सुबह 9:14 बजे से 10:41 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन शनिवार के दिन शनि देव को समर्पित व्रत रखा जा सकता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका दिन परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। हो सकता है कि इस परिवर्तन से आपके कुछ सहकर्मी असहज महसूस करें। हालांकि आप अपने शांत स्वभाव से माहौल को सामान्य बना लेंगे। दूसरों की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। रात के समय पत्नी के सेहत में गिरावट से मन चिंतित रहेगा।
वृष राशि (Taurus) आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आपके काम में यदि कुछ व्यवधान आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी, जिसके लिए आप अपने खाने-पीने पर पूरा ध्यान दें।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। आज पिता का आशीर्वाद और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे लंबे समय से आपके मन में चल रही किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति को पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको दूसरों के मुकाबले अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन खर्चों में वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि फालतू के खर्च से बचें। किसी प्रकार की दुर्घटना के आसार भी बनते हुए दिख रहे हैं। शाम से रात तक वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। परिजनों का सहयोग मिलेगा और पत्नी पक्ष से भी आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को उनकी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है। राजनीति से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आज आपको संतान के प्रति दायित्वों को पूरा करने का समय मिलेगा। आज के दिन किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की संभावना है। लेकिन, अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। पाचन तंत्र या आंखों से संबंधित कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा की आप आपने खान-पान का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी और भागदौड़ भी अधिक होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों का दिन करियर के लिहाज से अत्यंत शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी से सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि भागदौड़ अधिक रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहत पर मौसम परिवर्तन का असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम के समय यात्रा करना शुभ साबित होगा।
ये भी पढ़ें: Astrology: 17 अक्टूबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और उन्हें किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय मिलेगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की संभावना बन रही है। लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण इस या6ा का स्थगित भी करना पड़ सकता है। वाहन के चलते किसी प्रकार का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम को करने के लिए रहेगा। आप कोई जोखिम लेने से बचें। आपको काम को लेकर कुछ चुनौतियां घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको बाहर की चीजों को खाने-पीने से सावधानी बरतनी होगी। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। राशि स्वामी शनि की स्थिति के कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे खर्चों के बढ़ने की संभावना है। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम तक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होता दिखेगा। हालांकि पूरी तरह से स्वास्थ्य में सुधार होने में समय लग सकता है।
ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!
मीन राशि (Pisces) आज आपको जीवनसाथी से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई समस्या हो, तो उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जो आपको कुछ समस्याएं लेकर आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत के साथ-साथ अपने खर्चों का भी लेखा जोखा रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

