11 November 2025 Ka Rashifal

11 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

11 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 11 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष मास का सातवां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात 11:08 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे।

पंचांग के अनुसार, आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 2:47 बजे से 4:08 बजे तक रहेगा। आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है। साथ ही, वार के अनुसार, आज मंगलवार का व्रत रखा जा सकता है, जो हनुमान जी को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए समस्या लेकर आने वाला है, क्योंकि आपके शत्रु बढ़ सकते हैं, जिन्हें आपकी तरक्की रास नहीं आएगी और वह आपके बॉस से आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपने यदि बिजनेस में काम को लेकर कोई बदलाव करने का सोचा है, तो फिलहाल रुक जाए। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus)  आर्थिक मामलों में आज आपको तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में भी विस्तार होता दिख रहा है। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति आज के दिन बन सकती है। लेकिन, निजी संबंधों के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। एक नया दोस्त आपके प्रति आकर्षित हो सकता है। लेकिन वह अपनी भावनाओं को आपके सामने नहीं रख पाएगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने का प्रयास करना चाहिए। तभी समाज में आपका रुतबा बरकरार रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नई चीजों को शामिल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई लेनदेन करने से बचें। आपको अपने किसी मित्र से कोई मन मुताबिक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी लोगों से खूब पटेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आपको अपने किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी से भरा रहने वाला है। आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर से मुलाकात कर लें। सब कुछ सही रहने पर आप अपने रूटीन काम पर ध्यान केंद्रित करें।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई दूसरा काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आपके पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातक स्वभाव से मददगार होते हैं। आप जब अच्छे मूड में होते हैं, तो दूसरों का भला करने में पीछे नहीं रहते। लेकिन आपकी यह उदारता कुछ चापलूस लोगों के लिए मौका बन सकती है। ऐसे लोग सामने से आपकी प्रशंसा और पीछे से आलोचना करते हैं। ऐसे लोगों की पहचान करें और केवल योग्य व्यक्तियों की ही सहायता करें। कार्यस्थल पर मित्रों और सहकर्मियों से चर्चा उपयोगी साबित होगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के  व्यक्ति से आपकी खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको कोई बात बहुत ही तोल मोलकर बोलनी होगी। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के जातकों की सोच के विपरीत कुछ काम होते दिख रहे हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं आपको धोखा देता हुआ नजर आ रहा है। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही घटना आपको परेशान कर सकती है। बाकी का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। दिन के खत्म होते-होते कोई अच्छा समाचार सुनकर आपकी निराशा खत्म होगी।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए किसी नये मकान, वाहन आदि की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपकी लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपनी व्यवसाय की योजनाओं को लेकर प्लानिंग करके चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट में आपको थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी छवि निखरेगी।

धनु राशि (Sagittarius)  पिछले कुछ दिनों से काम में आ रही रुकावटों पर आज ब्रेक लगेगा। आज हालात में सुधार होता दिख रहा है। इसके बाद भी किसी अनावश्यक चिंता से मन में भय बना रह सकता है। ऐसे में सकारात्मक सोच रखें और खुद पर भरोसा बनाए रखें। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में थोड़ी भागदौड़ की स्थिति रहेगी। दिन के अंत तक भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको कुछ छोटे लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने काम से परचम लहराएंगे, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगी, जिससे वह किसी गवर्नमेंट जॉब के एग्जाम की तैयारी भी कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला सिर उठायेगा, जो आपको टेंशन दे सकता है।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज के दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने आ जाएंगे। जहां तक हो सके महत्वपूर्ण कार्यों को पहले पूरा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में बने बनाए काम में भी रुकावटें पैदा हो सकती हैं। ऐसे में मित्रों का सहयोग लेना आपके लिए जरूरी होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें