10-May-2025-Ka-Rashifal

10 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

10 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज 10 मई दिन शनिवार है। आज शनि ग्रह का प्रभाव बना रहेगा जो मीन राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। साथ ही आज के दिन त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में आज शनिवार को दिन के देवता भगवान शिव रहेंगे। और साथ ही आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत तुला राशि में होगा जिससे आज के दिन चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से चतुर्थ दशम भाव में आकर धन लक्ष्मी योग बनाएंगे। और आज के दिन चित्रा नक्षत्र और सिद्धि योग का भी संयोग बना है। जिससे आज कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहेगा। इन राशियों के जातक धन लक्ष्मी योग और भगवान शिव की कृपा से बनेंगे भाग्यशाली।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बन सकती है विघ्न का कारण, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में बिल्कुल ना लगाएं ये पौधे, सांपों का बनता है बसेरा

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपने यदि  किसी को धन उधार दिया था, तो उसे भी आप वापस ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कामकाज के मामले में आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको काम के साथ-साथ सेहत मे भी लापरवाही नहीं करनी है।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप लाभप्रद रहेगा। आज आपके किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में आपको आज परिवार और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आपके घर आज किसी मित्र अथवा परिचित का आगमन हो सकता है। बच्चों की शिक्षा से संबंधित आपकी कोई चिंता है तो आज उसका समाधान निकल सकेगा। खानपान में आपकी आज रुचि बनी रहेगी और आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। वैसे आज आपका दिन कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से व्यस्तापूर्ण भी हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)  वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी। गुरु के आपकी राशि में होने से आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी और धर्म कर्म एवं पुण्य कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। किसी आध्यात्मिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क और विचार से प्रभावित होकर आपके जीवन की दशा और दिशा में बदलाव आएगा। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ भी आज आप मनोरंजक समय बिता सकते हैं। और बच्चों की समस्या का समाधान भी निकालेंगे।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यापार में कुछ नवीनता ला सकेंगे, तो इससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। पारिवारिक मामलों को आप घर में रहकर ही निपटाएंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य के सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटना है। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज थी, तो आप उन्हें मनाने की पूरे कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर प्रशंसा करेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं आज उनके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी और आपको जन समर्थन भी प्राप्त होगा। आप आज किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे। आज शाम के समय किसी परिचित के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। छात्रों के लिए सलाह है कि आज आप अपने मन को संयमित रखें नहीं तो मानसिक भटकाव की वजह से परेशानी होगी।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। नौकरी में आप बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों को भरा रहने वाला है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक मिलेगा। कामकाज से जुड़े मामलों में आप लापरवाही बिल्कुल न करें। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए आपको समय निकालना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के सितारे बताते हैं कि कारोबार व्यापार में आपके आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी और आपकी किसी चिंता परेशानी का निवारण हो जाएगा। आपका कहीं फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उन जातकों की सेहत मे सुधार होगा। लेकिन आज सलाह यह भी है कि किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने की गलती नहीं करें नहीं तो पछताना पड़ेगा। शाम का समय आपका दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। रुचिकर भोजन का भी आप आज आनंद लेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आप घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी घर मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। कामकाज से जुड़े मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए सुख साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकते है।

मीन राशि (Pisces)  कर्क राशि के जातक के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटक सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे। आपको किसी नए काम में सोच समझ कर हाथ बढ़ाना बेहतर रहेगा। आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।