10 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर से ये चीजें फौरन हटाएं..नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा और आज आपको लाभ होगा। आप आज योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो आपको सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता। कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लें। आपको छोटी मोटी रकम या सहायता की जरूरत होगी तो आपके लिए कहीं न कहीं से इंतजाम हो जाएगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उलझा हुआ रहेगा।  अजनबी लोगों पर भरोसा करने से आपको नुकसान होगा। ग्रहस्थ जीवन जीने वाले व्यक्ति को अपने जीवन साथी से किसी भी विषय पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। अन्यथा बाद में विवाद हो सकता है। जो कोई भी सामाजिक सेवा में रहेगा, उसे उसके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। आपको अपने परिवार से नया व्यावसायिक अनुभव प्राप्त करने और अपने सहकर्मियों के पूर्ण समर्थन से लाभ उठाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को कारोबार में लाभ होगा और आपका जीवन सफलता से भरा होगा और आपको आज व्यक्तिगत जीवन पर सोच विचार करने की फुर्सत मिलेगी। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए आपने अपने वस्त्र आभूषण आदि का भी रखरखाव करें। आज अपने सामान्‍य की रक्षा करें, वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ख़ुशी भरा रहेगा। यदि आपको पहले से ही किसी से कुछ पैसा मिला है, तो उसका एक बड़ा हिस्सा आपको वापस मिल सकता है। आपको अजनबियों की बातों में नहीं आना चाहिए, अन्यथा वे गलत तरीके से पैसा निवेश कर सकते हैं। आपका नया बिजनेस आइडिया विफल हो सकता है और परिणामस्वरूप आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके पास अपने माता-पिता की सेवा करने का समय होगा। जिन लोगों को काम में परेशानी हो रही है उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको अपनी इच्‍छाओं से संतोष रखना है। भाग्य की एक रेखा आपके जीवन में खींची जा रही है। कभी कभी ज्यादा परिश्रम करते वक्‍त जब आप बोर हो जाते हैं तो मनोरंजन में खो जाते हैं। आपको परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: स्टडी रूम में करें बदलाव..बच्चों के पढ़ने में मन लगेगा

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का होगा। आपके पास व्यवसायिक भागीदार के रूप में कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो कुछ कार्यों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करेगा। वाहन आदि से दूर रहें। अचानक कार खराब होने से आपकी वित्तीय लागत बढ़ सकती है। आपको अपने परिवार से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। इसे मजबूत करने के लिए आपको आय बढ़ाने के साधनों पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर में कुछ जरूरी कार्य करने की जरूरत है। आपको बदलाव के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने पड़ सकते हैं। अपने नौकर चाकर या सहयोगीजनों के भुगतान की भी चिंता करनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी समस्या से घिर जाएंगे। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन पारिवारिक जीवन में ख़ुशियां लेकर आएगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और घर पर किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप किसी को पैसा उधार देते हैं, तो उस पैसे के वापस आने की संभावना बहुत कम है। यदि आप लंबे समय से किसी कानूनी मुद्दे को लेकर परेशान हैं तो उसमें आपकी जीत होगी। अगर आपको किसी काम को लेकर भ्रमित हो रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर काम शुरू करना बेहतर होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपमें से कईं लोग ऐसे हैं जिनको इन दिनों अपने गृहस्थ जीवन को संवारने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और ऑफिस में आपको आज पसंद के कार्य करने को मिलेंगे। मान सम्‍मान बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।  आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपने काम के बजाय दूसरे लोगों के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जिससे आपके अपने काम में बाधा आ सकती है या आपको बहुत अधिक इधर-उधर घूमना पड़ सकता है। आपको अपने बच्चे की ख्वाहिश को पूरा करना होगा।  नौकरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपना काम पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद की जरूरत पड़ती है। यदि आपको शारीरिक शिकायत है, तो हमेशा चिकित्सकीय सलाह लें।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी साथी या पड़ोसी के द्वारा कही बात पर विवाद हो सकता है। आज ध्यान रखें कि झगड़ा मोल लेने के बाद सुलह सफाई करने की भी गुंजाइश रखनी चाहिए। आपके कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्‍य साथ देगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन कानूनी मामलों को लेकर आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पास अपना केस जीतने की बेहतर संभावना है। यदि आप व्यापार में बड़ा मुनाफा कमाते हैं और बड़े व्यापार करते हैं, तो आप भविष्य में भी बड़ा मुनाफा कमाते रहेंगे। यदि आप व्यापार करते समय पैसा खो भी देते हैं, तो इसे वापस पाने की अच्छी संभावना है। यदि आप अपने परिवार से मदद मांगते हैं तो सहायता प्राप्त करना आसान है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी और पूरा परिवार व्यस्त रहेगा। इसलिए कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच लें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)