1 August Ka Rashifal

1 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

1 August Ka Rashifal में आर्द्रा नक्षत्र में हर्षण योग का शुभ संयोग बना है।

1 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips For Tijori: घर की तिजोरी में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंगाल!

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए करियर में लाभ का दिन है। आपको रुपये-पैसे के मामले में लाभ होगा। आपका समय अच्‍छे कार्य में व्‍यतीत होगा और किस्‍मत आपका साथ देगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में किसी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी संपत्ति को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन सामान्‍य है। व्यवसायिक क्षेत्र में आपका दिन सफलता से भरा होगा। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, आपको लाभ होगा और सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको लाभ होगा। आपका दिन आनंद से भरा होगा और परिवार के लोगों के साथ वक्‍त अच्‍छा कटेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। तकनीकी कामों में आपको उन्नति मिलेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी बचत की स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा। विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होगा। मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही आपस की परेशानियां दूर होंगी और आपके लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।  यदि आप किसी की सलाह पर चलेंगे, तो वह आपको नुकसान देगी। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ने के कारण माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो उनके बढ़ने से कोई नई बीमारी पनप सकती है। आपकी काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के योग हैं। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक अशांति की वजह से आपका काम में मन नहीं लगेगा। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए खानपान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। नव विवाहित जातकों को अपने अपने घर में एडजस्ट करने में कुछ समस्याएं आएंगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कमजोर बुध को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और किस्‍मत हर मामले में आपका साथ देगी। राज्‍य कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से धन का लाभ होगा। आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपको हर कार्य में विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात के वक्‍त शुभ मंगलमय कार्य में मन लगेगा। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ उलझनें रहेगी, जो आपके तनाव को बढ़ाएंगी। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपकी आज किसी से कोई कहासुनी हो, तो आप उसमें अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप नए-नए इनकम के सोर्स भी ढूंढेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए सफलता के योग बने हैं और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से कमा कमाया धन मिलने के योग हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा। आपके सुख में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी बुद्धि को भ्रष्ट करके आपके कामों को लटका सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए आप समय रहते डॉक्टरी परामर्श ले। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। संतान को नौकरी को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक).