Subodh Singh resigns from Zee Media Subodh Singh resigns from Zee Media

Zee Media: ज़ी मीडिया से बड़ा इस्तीफा, कहां जा रहे हैं सुबोध सिंह

TV
Spread the love

Zee Media: Tv News इंडस्ट्री के तेज तर्रार और वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह(Subodh Singh) ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। ज़ी मीडिया(Zee Media) में सुबोध सिंह बतौर आउटपुट एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक सुबोध सिंह एनडीटीवी इंडिया(NDTV India) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आपको बता दें सुबोध सिंह ज़ी मीडिया से पहले सहारा, आजतक(AajTak), टाइम्स नाउ नवभारत में लंबी पारी खेल चुके हैं। देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सुबोध सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है।

Pic-social media

सुबोध सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में ‘जी न्यूज’ से ही की थी। इसके बाद वह यहां से अलविदा बोलकर ‘सहारा’ से जुड़ गए और उसकी लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे। इसके बाद यहां से वह ‘आजतक’ चले गए और करीब 17 साल तक वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई। बाद में वर्ष 2019 में ‘आजतक’ से अलग होकर वह दोबारा ‘जी न्यूज’ आ गए और करीब दो साल तक यहां कार्यरत रहे। फिर वह टाइम्स समूह में चले गए और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और एक साल बाद फिर ‘जी न्यूज’ आ गए।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुबोध सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से सुबोध सिंह को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई।