Zee Media: अगर आप ज़ी मीडिया(Zee Media) से जुड़ना चाहते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है। दरअसल दरअसल, ‘जी मीडिया’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी भारत’ (Zee Bharat) में पत्रकारों के लिए कई पदों पर वैकेंसी है।

कंपनी के विज्ञापन के मुताबिक यहां असाइनमेंट डेस्क, प्रॉडक्शन, प्रोग्रामिंग और आउटपुट डेस्क समेत कई डिपार्टमेंट्स में एसोसिएट प्रोड्यूसर/प्रोड्यूसर की जरूरत है। इसके अलावा चैनल को पॉलिटिकल करेसपॉन्डेंट, ग्राफिक डिजायनर, वीडियो एडिटर और कैमरामैन भी चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदकों के पास संबंधित डोमेन में काम करने का दो साल से आठ साल का अनुभव होना चाहिए।
ये भी पढ़िए: TRP NEWS: TRP में बड़ा उलटफेर..देखिए कौन चढ़ा..कौन फिसला?

हिंदी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। विभिन्न प्रकार के कंटेंट को हैंडल करने की काबिलियत होनी चाहिए। न्यूज की अच्छी समझ होनी चाहिए औऱ समसामियक घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए। तो देर किस बात की है। जल्दी से अपना रिज्युमे शेयर कीजिए।
इच्छुक आवेदक यहां क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
