Yogi Adityanath: CM Yogi congratulated on BJP's historic victory, said- this is a victory of public trust.

Yogi Adityanath: भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर CM Yogi ने दी बधाई, कहा- ये जनता के विश्वास की विजय

उत्तरप्रदेश राजनीति
Spread the love

Yogi Adityanath: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को भाजपा की “डबल इंजन सरकार” पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण बताया।

मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister Yogi) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की विजय सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई! यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime MInister Narendra Modi) की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता के विश्वास की मुहर है।”

ये भी पढ़ेंः Nayab Saini बनेंगे हरियाणा के नए CM!

उन्होंने आगे कहा कि यह विजय ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने के प्रति जनता की आस्था को दर्शाती है। सीएम योगी ने हरियाणा की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा, “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत से प्रेरित भाजपा को पुनः सेवा का अवसर देने के लिए हरियाणावासियों का अभिनंदन!”

भाजपा (BJP) की यह जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकासात्मक नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक मानी जा रही है। हरियाणा के चुनाव में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत ने एक बार फिर दिखा दिया कि देश की जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता देती है।

ये भी पढ़ेंः UP News: हिंदू धर्म स्पष्ट कहता है कि ‘अहिंसा परमो धर्म:’- CM Yogi

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने भी जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और वे जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।

इस चुनावी जीत के साथ, भाजपा ने हरियाणा में एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। पार्टी के लिए यह जीत आगामी लोकसभा चुनावों में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।