यमुना ख़तरे के निशान के पार..दिल्ली-Noida में हाहाकार!

दिल्ली NCR
Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Yamuna Flood: बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ो पर हो रही बारिश के चलते एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भारी बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर 205.33 मीटर पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः Asia कप के लिए टिकटों की बिक्री शुरू..इस दिन भारत-पाकिस्तान ‘महामुकाबला’

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida में ख़तरनाक जानवर..वीडियो ज़रूर देखिए

केंद्रीय जल आयोग (CWQC) की आफिसियल वेबसाइट के मुताबिक, कल आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.14 मीटर था। इससे पहले मंगलवार को यमुना का जलस्तर 204.5 मीटर था जो रात 10 बजे के बाद 205.39 मीटर तक पहुंच गया।

सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में नदी का जलस्तर निकासी अभियान शुरू करने से नदी का जलस्तर 206.00 मीटर तक नहीं बढ़ेगा, बशर्ते पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश न हो। दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हुई और अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिन से हो रही भारी की वजह से हालात खराब हैं। राज्य में बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं में अब तक लगभग 65 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप जारी
उत्तराखंड में भी बारिश का प्रकोप जारी है। जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई और भूस्खलन से बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं।

पहाड़ों की बारिश से दिल्ली में खतरा
इस बार देश की राजधानी का खतरा पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से है। क्योंकि पहाड़ों का पानी हथिकुंड बैराज में गिर रहा है और वहां से यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। उधर, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से राज्य के भीम गौड़ा बैराज एसपीआर नंबर-7 पर गंगा नदी का स्तर 292.65 मीटर पहुंच गया है।

पिछले महीने यमुना के जलस्तर ने तोड़ा था रिकॉर्ड
आपको बता दें कि दिल्ली में जुलाई में यमुना नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिससे दिल्ली को भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा था। यमुना का जल 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली में बाढ़ के कारण 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi