Ayodhya में आज बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड..जानिए और क्या है ख़ास?

Trending उत्तरप्रदेश

सूर्यांश सिंह के साथ राहुल मिश्रा, ख़बरीमीडिया
Ayodhya Deepotsav 2023:
अयोध्या में इस बार की दिवाली (Diwali) कई मायनों में खास है। पिछले छह सालों से अयोध्या का दीपोत्सव हर साल अपने रिकॉर्ड को तोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता रहा है। अयोध्या की दिवाली (Ayodhya Diwali) को दिव्य बनाने के लिए इस बार भी रामनगरी (Ramnagari) को दीयों से जगमग करने की तैयारी हो रही है। इस बार अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इस बार दिवाली पर अयोध्या कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः दिवाली के बाद घर जाने वालों के लिए इस ट्रेन में है टिकट

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः UP के इन शहरों में 35% तक सस्ते मिल रहे हैं फ्लैट
अयोध्या में इस बार दो बार दिवाली मनाई जाएगी। एक दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी और दूसरी दिवाली 22 जनवरी को मनाई जाएगी। जब भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन होगा। दोनों ही उत्सव अयोध्या के लिए एक ऐतिहासिक पल होंगे। अयोध्या में इन दोनों ही दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। दिव्य दिवाली के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है और राम मंदिर को भी उद्घाटन के लिए फाइनल टच दिया जा रहा है। इस दिवाली पर पूरी अयोध्या दुल्हन सी सज गई है।

Pic Social Media

सरयू किनारे लेजर शो (Laser Show) के जरिए श्रीराम के जीवन की झांकी दिखाई जाएगी। जहां रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार दीपोत्सव में रामलीला का मंचन करेंगे। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पर भी अयोध्या में त्रेतायुग के दर्शन होंगे। साधु-संत से लेकर सभी लोग राम मंदिर निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहा था और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है।
दीपोत्सव में राज्यपाल भी होंगी शामिल
दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी आएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों के भी आने की संभावना है।
सोने का मुकुट धारण कर दर्शन देंगे रामलला
दीपोत्सव के दिन रामलला (Ramlala) को खास पोशाक पहनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि नीले रंग की रेशमी पोशाक बनवाई गई। जिसे शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को धारण कराया जाएगा। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा और अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा।

Pic Social Media

दीपोत्सव की तैयारियां बताती हैं कि अयोध्या में फिर से वही रामराज्य लौट आया है। हर तरफ मंगल गीत बज रहे हैं। पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा रही है। सड़कें घर गलियां सब राममयी हो गई हैं। लोगों की जुबान पर बस अपने आराध्य श्रीराम राम का ही नाम है। लोगों को बस अपने राम का इंतजार है। करीब 500 वर्ष का वनवास काटने के बाद अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपने उसी आंगन में लौटने वाले हैं। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई है। देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी है। श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने अपने-अपने घरों को सजाया है। साथ ही दुकानों की दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया गया है।
ग्रीन पटाखों की होगी आतिशबाजी
इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। शाम होती ही पूरा सरयू पुल रोशनी से नहा उठता है, ऐसी सजावट की गई है।
दीयों की सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मी
दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो़ संत शरण मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव अद्भुत होगा। वहीं 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन व विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है। शनिवार को दीपोत्सव के दिन प्रातः 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24.60 लाख दीये में तेल डालने, बाती लगाने व शासन की ओर से नियत समय पर दीये जलाए जाएंगे।

सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम देखिए

भव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्या हुई पूरी तरह तैयार

दोपहर 2 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पहुचेंगे अयोध्या

50 से ज्यादा देशों के उच्चायुक्त,राजदूत होंगे शामिल

डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक होंगे शामिल

साकेत महाविद्यालय से सुबह 9 बजे निकलेगी झांकियां

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह झांकी को दिखाएंगे हरी झंडी

दोपहर 2.30 बजे झांकी राम कथा पार्क पहुंचेगी

सीएम योगी राम कथा पार्क पर झांकी को देखेंगे

3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भगवान श्री राम अयोध्या पहुंचेंगे

राज्यपाल, सीएम व राजदूत करेंगे श्री राम का राज्याभिषेक

शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री योगी करेंगे सरयू आरती

7.30 बजे राम की पैड़ी पर CM करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ

सीएम योगी व अतिथिगढ़ चार देशों की रामलीला को देखेंगे

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi