नोएडा एक्सटेंशन से दिल दहला देने वाली खबर, 11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान

दिल्ली NCR
Spread the love

खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी से है। जहां एक महिला ने 11वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला फ्लैट की बालकनी से कूद गई।

महिला की पहचान प्रतिभा के तौर पर हुई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वह निराला स्टेट के टी-9 फ्लैट नंबर-1103 में परिवार के साथ रहती थी।

प्रतीभा ने जब सुसाइड किया तो घर में पति राजीव और उनका बेटा रोहन मौजूद थे। लेकिन वह दूसरे कमरे में थे। शोर मचने पर वह नीचे गए तो देखा तो प्रतीभा बुरी तरह से जख्मी हालत में थी। उनको फौरान अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पड़े:- नोएडा एक्सटेंशन में इस सोसायटी की दीवार गिरी, मचा बड़ा हड़कंप

प्रतीभा के पति राजीव यादव इंडियन डिफेन्स सर्विस से डायरेक्टर के पद से 2 साल पहले रिटायर्ड हो चुके हैं। वह अब घर पर ही रहते हैं। वहीं पत्नी हाउस वाइफ थी। उन्होंने बताया कि प्रतिभा का 2015 से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। वह बीमार तो थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार था।

पुलिस हर एक एंगल से इस सुसाइड केस की जांच कर रही है। घटनास्थल से तमाम सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है।

Read:- niralaestate Noidaextension, Greater noida west, khabrimedia, Latest Breaking news ,suicide, indian defence service

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *