8-10 सितंबर नोएडा-Greater Noida के स्कूल बंद रहेंगे?

दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
G-20 School Holiday: नई दिल्ली में अगले महीने होने वाले G-20 Summit के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। इसी समिट को लेकर दिल्ली में 8-10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। G-20 समिट की बैठक के दौरान दिल्ली के सभी स्कूल, एमसीडी दफ्तर और सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी की हैरान करने वाली तस्वीर

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: पाम ओलंपिया में लड़की पर डॉग अटैक..देखिए वीडियो

दिल्ली सरकार ने इसकी जानकारी दी। G-20 समिट का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में बने नए Bharat Mandapam convention centre में किया जा रहा है। जिसकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली में 3 दिन के अवकाश की घोषणा राज्य सरकार की ओर से हुई है। इन तीन दिनों के दौरान केंद्र सरकार के दफ्तरों में भी अवकाश रहेगा।
MCD समेत अन्य सभी सरकारी ऑफिस भी बंद
राज्य सरकार ने उन इलाकों में छुट्टी का ऐलान किया है, जहां तक पहुंचने के लिए प्रगति मैदान के आस-पास की सड़कों से गुजरने का रास्ता है। दिल्ली सरकार की ओर से 8, 9, 10 सितंबर के लिए दिल्ली में पब्लिक हॉलीडे कर दिया गया है। पब्लिक हॉलीडे के दौरान MCD ऑफिस समेत सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को 8 सितंबर 2023 को छात्रों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया है।
नोएडा-गाजियाबाद के स्कूल
नोएडा-गाजियाबाद के स्कूल इस दिन बंद नहीं रहेंगे। खबर लिखे जाने तक इस बारे में कोई अधिकारिक निर्देश जारी नहीं किया गया है।
छुट्टी की तारीखें और दिन
8 सितंबर- शुक्रवार
9 सितंबर- सेकंड saturday
10 सितंबर- रविवार

दिल्ली और नोएडा के ज्यादातर स्कूल महीने के सेकंड saturday को बंद ही रहते हैं। और दूसरे दिन रविवार है, जिस दिन हॉलीडे होता ही है। इस मुताबिक स्कूलों की एक दिन की छुट्टी मानी जा रही है। लेकिन अन्य जगहों को बंद रखने का निर्देश तीनों दिन के लिए है।
ये जगहें खासकर बंद
G-20 समिट के दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ कम करके जी-20 के के लिए खुले रास्ते का इंतजाम करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से छुट्टी की गयी है। दिल्ली के चांदनी चौक, खान मार्केट, दिल्ली हाट, कनॉट प्लेस और मालचा मार्ग मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाने की उम्मीद है। एमसीडी ने 16 अगस्त से शहर के 26 प्रमुख मार्गों को साफ करने की पहल शुरू कर दी है।
इन तीन दिन के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में सिटी बसें नहीं चलेंगी। हालांकि दिल्ली मेट्रो चलती रहेगी सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने/उतरने की अनुमति नहीं होंगी। ये प्रतिबंध 7 सितंबर की रात से 10 सितंबर की आधी रात तक रहेगा।

पूरे मामले पर समाजसेवी के अरुणाचलम का मानना है कि 3 दिन पूरी दिल्ली बंधक हो जाएगी.. दुकानें बंद होने से लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा.. छोटे रोजगार वालों को काफ़ी नुक़सान होने की संभावना है..
Read G-20 Summit,khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi