Amazon-Flipkart में मचा हड़कंप, जानिए क्या है कारण
Amazon-Flipkart: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS की दिल्ली शाखा ने ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन (Amazon) व फ्लिपकार्ट (Flipkart) के गोदामों पर छापेमारी की है। बीआईएस ने इस छापेमारी में कम गुणवत्ता वाले या नकली मार्क का प्रयोग हुए 76 लाख के सामानों को जब्त किया है। मोहन कोऑपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र (Cooperative Industrial Area) में स्थित अमेजन के गोदामों में 15 घंटे से ज्यादा की तलाशी और जब्ती अभियान चला।
जहां बिना आईएसआई मार्क (ISI Mark) वाले और नकली आईएसआई लेबल वाले 3,500 से अधिक उत्पाद जब्त कर लिए गए। जब्त किए गए उत्पादों जैसे गीजर, फूड मिक्सर और दूसरे बिजली के उपकरणों की कुल अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गया था परिवार..लौट कर आया तो..!

बीआईएस (BIS) के एक अधिकारी के अनुसार इसी प्रकार त्रिनगर में स्थित फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर की गई एक दूसरे छापेमारी में बिना आईएसआई मार्क और निर्माण की तारीख के डिस्पैच के लिए पैक किए गए स्पोर्ट्स फुटवियर का स्टाक बरामद किया गया। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 6 लाख रुपये की कीमत के करीब 590 जोड़ी स्पोर्ट्स फुटवियर जब्त किए गए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
BIS अधिकारी के मुताबिक बीते एक माह में बीआईएस टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की कार्रवाई की है और दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ और श्रीपेरंबदूर में कई घटिया सामान जब्त किए हैं। ये छापे उपभोक्ता संरक्षण के लिए गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को लागू करने के लिए बीआइएस के चल रहे प्रयासों का ही एक हिस्सा है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Advisory: गुरुग्राम-जयपुर जाने वाले पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लीजिए
वैध लाइसेंस के बिना बिक्री करना प्रतिबंधित
आपको बता दें कि अभी वर्तमान में विभिन्न नियामकों और भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों द्वारा अनिवार्य प्रमाणन के लिए 769 उत्पाद अधिसूचित हैं। बीआईएस से वैध लाइसेंस या अनुपालन प्रमाणपत्र (Certificate of Compliance) के बिना इन उत्पादों का निर्माण, वितरण, आयात, बिक्री, किराए पर लेना, पट्टे पर देना, भंडारण या प्रदर्शन (बिक्री के लिए) करना प्रतिबंधित है।
