यूपी में कब निकलेगी धूप..ठंड को लेकर मौसम विभाग का अपडेट पढ़िए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP Weather News: यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) के मुताबिक फिलहाल अगले 4 दिन मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं। इन 4 दिनों में कहीं बहुत घना और कहीं घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहेगा। धूप नहीं निकलेगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की 3 वजह..जानिए कब मिलेगी राहत?

Pic Social Media

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले 4 दिन मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं। इन 4 दिनों के दरम्यान प्रदेश में कहीं बहुत घना और कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। धूप नहीं निकलेगी, कुहासा बना रहेगा। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन कानपुर में रहा, जहां दिन का तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम दर्ज किया गया। चुर्क में बीते शनिवार की रात सबसे ठंडी रही। जहां पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। बलिया में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया।

वाराणसी में रात का तापमान सामान्य से 4 और प्रयागराज (Prayagraj) में सामान्य से कम 3 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी अंचल में अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा बना रहा। कहीं-कहीं बहुत घने कोहरे का भी प्रकोप रहा। अयोध्या और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। बीते शुक्रवार की रात सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान चुर्क में दर्ज किया गया। प्रदेश के वाराणसी मण्डल में रात का तापमान सामान्य से काफी कम, प्रयागराज में सामान्य से कम दर्ज किया गया।

पूर्वांचल के 4 जिलों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा

पूर्वांचल में बीते शनिवार सबसे ठंडा दिन रहा। 4 जिलों में रिकॉर्ड (Record) टूट गए। सोनभद्र में अब तक का सबसे कम 2.08 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं जौनपुर में 3.09, भदोही में 4.03, वाराणसी में 4.06 डिग्री न्यूनतम पारे ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

रात और दोपहर में बराबर सर्दी

लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस (Celsius) दर्ज किया गया। जनवरी में इतना कम अधिकतम तापमान इसके पूर्व 2018 में रहा था। तब 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया है। शनिवार को लगातार दूसरा दिन रहा जब कि सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

कड़ाके की सर्दी ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच में अंतर भी कम कर दिया। रात और दोपहर में सर्दी बराबर थी लगभग। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच मात्र 3.0 डिग्री का अंतर रहा। दिन में भी जगह जगह लोग अलाव तापते दिखे। कई जगह तो दो पहिया सवार अलाव देखकर रुक गए। गलन लगातार बनी रही।

Pic Social Media

सर्द का अलर्ट जारी

अमौसी स्थित मौसम केंद्र ने आज रविवार को भी सर्द दिन की स्थिति रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में जेट स्ट्रीम और निचले वायुमंडल (Atmosphere) में हवा की गति न्यूनतम होने से यह स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिन का तापमान तो कम रहेगा ही, रात के तापमान में और गिरावट होने का अंदेशा है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 8 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पूर्वांचल में गिरा दिन और रात का तापमान

पूर्वांचलवासियों को सर्दी के सितम से फोरी राहत मिलती नजर नहीं आ रहीं। यूरोप की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर पूर्वांचल में पारा गिर गया है। घना कोहरा छा गया। हवा में नमी बढ़ गई है। इसके कारण गलन का अहसास लोगों को फिर से होने लगा है। मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात का तापमान भी नीचे लुढ़क गया है।

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश (Mohammed Danish) ने बताया कि यूरोप की तरफ से सर्द हवाएं आ रही हैं। यह उत्तर भारत से लगायत पूर्वी यूपी में ठंड को बढ़ा दिया। इन सर्द हवाओं के कारण एक बार फिर से सर्दी सितम कहर बरपाने लगी है। शुक्रवार को कोहरा छंटा था। कुछ देर के लिए सूरज निकला था। शनिवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज सर्द हुआ।

प्रयागराज में सामान्य से 5 डिग्री कम पारा

प्रयागराज में भी सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकली, गलन के आगे बेअसर रही। दिन का पारा सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसके कारण लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिल सकी। शनिवार की सुबह धुंध छाई रही। लगभग 11 बजे तक इसका असर रहा।

दोपहर करीब एक बजे धूप निकली, लेकिन शीतलहर (Cold Wave) के कारण राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 24 घंटे पहले के 15.0 डिग्री से 1.3 डिग्री उछाल के साथ 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अपने जनवरी महीने के औसत 22.2 डिग्री सेल्सियस से 5.9 डिग्री कम दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि जेट स्ट्रीम का असर अभी तीन दिनों तक बना रहेगा। हिमालय से टकराने के बाद यह हवाएं वापस लौटेंगी। इसके कारण ठंड बनी रहेगी। 25 जनवरी की बाद ठंड से निजात मिलनी के आसार हैं।