Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि कब से है, अभी से जान लें नवरात्रि से जुड़ी ये खास बातें

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Navratri 2023: सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का एक अलग ही महत्व है, मां दुर्गा जी के व्रत का ये त्योहार वर्ष में कुल चार बार आता है। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती हैं। हर साल अश्विनी मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। पूरे नौ दिनों तक माता आदिशक्ति जगदम्बा जी की पूजा अर्चना की जाती है। वर्ष 2023 में 15 अक्टूबर से ये प्रारंभ हो रहा है।

जानिए क्या है शारदीय नवरात्रि का शुभ मुहूर्त
दरअसल, हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि अश्विनी महीने के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नवरात्रि का आरंभ रविवार 15 अक्टूबर 2023 से होगा और अक्टूबर 23 को खत्म होगा। इसके बाद 24 अक्टूबर को विजयदशमी या दशहरा का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। अश्विनी महीने की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात्रि 11:24 मिनट से शुरू होगी। ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। वहीं, उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी।

इस अश्विनी महीने में पड़ने वाले शारदीय नवरात्रि को बड़े ही धूमधाम के साथ में सेलिब्रेट किया जाता है। इसमें मां दुर्गा जी की प्रतिमा को विराजित किया जाता है। कई जगहों में तो गरबा और रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। इस 9 दिनों के महापर्व के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। साथ ही मां दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में व्रत रखा जाता है। इसके बाद पूरे नियमों के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान इन 2 ग्रह की बदलेगी चाल, ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल

शारदीय नवरात्रि की तिथियों के बारे में जानिए डिटेल में:
15 अक्टूबर 2023: मां शैलपुत्री पहला दिन – प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023: मां ब्रह्मचारिणी – दूसरा दिन – द्वितीय तिथि
17 अक्टूबर 2023: मां चंद्रघंटा – तीसरा दिन – तृतीय तिथि
18 अक्टूबर 2023: मां कुष्मांडा – चौथा दिन – चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023: मां स्कंदमाता – पांचवा दिन – पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023: मां कात्यायनी – छठा दिन – षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023: मां कालरात्रि – सातवां दिन – सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023: मां महागौरी – आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023: महानवमी – नौवा दिन – शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि, दशहरा

इस शारदीय नवरात्रि का क्या है महत्व
धर्म ग्रंथों में मुताबिक, नवरात्रि मां भगवती दुर्गा की आराधना करने का सबसे अधिक श्रेष्ठ समय होता है। इन 9 दिनों के दौरान मां के 9 स्वरूप की पूजा और आराधना की जाती है। नवरात्रि का प्रत्येक दिन माता के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित किया जाता है, प्रत्येक स्वरूप की अलग महिमा होती है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News