Weather: आज कोहरा..इसके बाद होगी बारिश..मौसम विभाग का अलर्ट पढ़िए

दिल्ली दिल्ली NCR

Weather News: दिल्ली-एनसीआर में ठंड लोगों को परेशानी कर रखी है। राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। आज सुबह से ही दिल्ली-NCR में घना कोहरा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी मुश्किल से पांच मीटर तक हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की बात कह दी है, लेकिन सुबह के वक्त घना कोहरा जारी रह सकता है।
ये भी पढ़ेंः किरायेदार और मकान मालिक..दोनों ही ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए

Pic Social media

कोहरा के कारण थम कई वाहनों की रफ्तार

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह घना कोहरे के कारण वाहन रेंगती हुई दिखाई दीं। कई जगहों पर सर्दियों की छुट्टियों के बाद से स्कूल अब खुल गए हैं। लेकिन कोहरे की वजह से स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव हुआ है। शनिवार को धूप निकली थी, लेकिन उसके बाद फिर से दो दिन कोहरा ही छाया रहा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आज राजधानी का मौसम साफ रहेगा। शाम के समय बादल रह सकते हैं। सुबह के समय कोहरा रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

बुधवार को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। गुरुवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी

पहाड़ों पर बर्फबारी होने लगी है। इस बार बर्फबारी देर से शुरु हुई है लेकिन जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग से लेकर पुंछ तक जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दो दिनों के लिए बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी के बाद किसानों और टूरिज़्म के कारोबार से जुड़े व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।