4 जून का इंतजार कीजिए..तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी: CM भगवंत मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के साथ अमृतसर में अपने पार्टी के लोगों को सम्मानित करते हुए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर विशेष चर्चा की। सीएम मान ने कहा कि 4 जून का इंतजार कीजिए शीशे की तरह तस्वीर साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ेः Punjab बनेगा हीरो..इस बार 13-0: CM भगवंत मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि कोई रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा, आज सिर्फ एक मिलनी है। चुनावों को 12-13 दिन ही बचे हैं और यह बचे दिन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन दिनों में अगर 14 घंटे काम करने की बजाय 18 घंटे काम किया जाए तो देश के लिए एक बहुत बड़ा योगदान होगा।

आगे उन्होंने बताया कि जब सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) जेल चले गए थे तो वह उनसे मिलने गए थे, तो केजरीवाल ने सबसे पहले पंजाब के हालातों के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कोई सुविधाएं बंद तो नहीं हुई, मुफ्त बिजली दी जा रही है, मंडियों का प्रबंध ठीक तरह से हो रहा है।

सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि 20 दिन जो केजरीवाल को मिले हैं वो तानाशाहों के लिए बहुत खतरनाक हैं, क्योंकि केजरीवाल थकने वालों में से नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले वो समाजवादी पार्टी के साथ मीटिंग के लिए लखनऊ में थे, उसके बाद सीधा अमृतसर आ गए। इसके बाद दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर मत्था टेका, फिर रोड शो किया। अब महाराष्ट्र जाने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ेंः मेरा क्या कसूर..मुझे क्यों जेल में डाला? अमृतसर में CM केजरीवाल का बड़ा हमला

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि ऐसा देश बनाया जाए जहां सारे धर्मों का आदर हो, लोगों का आपस में प्यार हो। उन्होंने कहा कि वह बहुत खुशकिस्मत है कि उनकी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। वह प्रचार में किसी भी तरह की कमी नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी रिपोर्ट्स लीक हुई हैं, उसमें पूरी तरह से साफ हो गया है कि मोदी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों को एकता और भाईचारे में रहने के लिए शुक्रिया कहा।