CM Maan

Vinesh Phogat के गांव पहुंचे CM Maan.. कुश्ती संघ पर उठाए सवाल

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM Maan विनेश फोगाट के गांव पहुंचे।

CM Maan: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) विनेश फोगाट के गांव पहुंचे। बता दें कि ओलंपिक में महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को फाइनल मुकाबले से ठीक पहले करारा झटका लग गया। गोल्ड मेडल (Gold Medal) का सपना देख रहीं विनेश फोगाट के साथ ही पूरे देश के खेल प्रेमियों का सपना टूट गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुकाबले से ठीक पहले वजन कराए जाने पर उनका वेट 100 ग्राम अधिक पाया गया। इस मामले ने जहां पूरे देश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया तो वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं कुश्ती संघ पर उठाए सवाल…
ये भी पढ़ेः बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा सरल होगी: Dr Baljit Kaur

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) हरियाणा के चरखी दादरी में उस गांव पहुंच गए, जहां की विनेश फोगाट रहने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से भी बात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी बड़ा हमला किया।

हमारे प्लेयर्स को अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा: सीएम मान

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा, ‘जब वह फाइनल में पहुंची तो कोई ट्वीट नहीं आया। लेकिन जब अयोग्य करार दिया गया तो फिर ट्वीट कर रहे हैं।’ सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके लिए कुछ प्रयास तो होने चाहिए। इसी विनेश फोगाट को दरियों पर बिठाया गया और वह रो रही थीं। हमारे प्लेयर्स को पहले तो अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है।

सीएम मान ने कहा कि खिलाड़ियों को जिंदाबाद और मुर्दाबाद करना पड़ रहा है। क्या यह खिलाड़ियों का काम है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उसे जिस समय तैयारी करनी चाहिए थी। उस दौर में विनेश फोगाट को नारे लगाने पड़े। सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि इस मामले में साजिश है। लेकिन यह काम तो कोच और फिजियोथेरेपिस्ट का है कि वे चेक करें कि विनेश को क्या खाना चाहिए था और कैसे वजन कम हो सकता है।

ये भी पढ़ेः Punjab में सितंबर में होंगे पंचायत चुनाव..मान सरकार ने दी जानकारी

कुश्ती संघ को इस मामले में सवाल उठाना था: सीएम मान

उन्होंने कहा कि ऐड दिया जाता है कि पीएम मोदी ने यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन इसे क्यों नहीं रुकवा पाए। नीता अंबानी भी ओलंपिक समिति में हैं। आखिर उन्होंने क्या किया, जिससे कुछ राहत मिलती। सीएम भगवंत मान ने कहा कि कुश्ती संघ को इस मामले में सवाल उठाना था। उन्होंने कहा कि आखिर एक लड़की दो बड़े मुकाबले एक दिन पहले खेलती है। फिर उसका वजन अचानक 100 ग्राम कैसे बढ़ जाता है।