Vastu Tips: महिलाएं सोने से पहले अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बताए गए नियमों का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन करने से न सिर्फ हमारे घर का वातावरण संतुलित रहता है, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) पर भी इसका सकारात्मक असर (Positive Impact) पड़ता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में महिलाओं के लिए कुछ विशेष वास्तु नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली जीवन और घर-परिवार में बनी रहती है। सोने से पहले अगर महिलाएं कुछ आसान वास्तु उपाय को अपनाएं, तो उनका जीवन और ज्यादा सुखद और शांतिपूर्ण बन सकता है। आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कुछ ऐसे महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स (Vastu Tips) जिनका पालन करके महिलाएं अपने घर और जीवन में खुशहाली ला सकती हैं…
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से कार या बाइक करें पार्क, एक्सीडेंट से बचेंगे

मेन गेट पर जलाएं दीपक
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि रात में सोने से पहले महिलाएं घर के मेन गेट पर सरसों तेल का दीपक जरूर जलाएं। इसको लेकर मान्यता है कि ऐसा करने से घर की उन्नति होती है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इष्ट देव का जरूर करें ध्यान
वास्तु में बताया गया है कि रात में सोने से पहले महिलाएं हाथ-पैर धोकर अपने इष्ट देव का जरूर ध्यान करें। ध्यान करने के दौरान इष्ट देव से संबंधित मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। अगर महिलाएं ऐसा करती हैं तो घर में खुशहाली बनी रहती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के बाहर लगे हैं ये 2 पौधे तो तुरंत उखाड़ फेंके
कपूर जलाएं
सोने से पहले महिलाओं को घर पर कपूर (Kapoor) जलाना चाहिए और इसको बेडरूम सहित पूरे घर में जरूर दिखाना चाहिए। इसको लेकर वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि यह घर से निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को दूर करने में मदद करता है। वहीं बेडरूम (Bedroom) में दिखाने पर दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है।

कभी भी सभी लाइटें न करें बंद
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, रात में सोने से पहले घर की सभी लाइट नहीं बंद करनी चाहिए। खासकर घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक लाइट जरूर जलाए रखनी चाहिए। लाइट नहीं जलाना चाह रहे हैं तो नाइट बल्ब या एक दिया जलाकर जरूर रखना चाहिए। इसको लेकर मान्यता है कि अंधेरा होने पर पितृ नाराज हो जाते हैं।
पूजा घर में करें प्रणाम
महिलाओं को रात में सोने से पहले पूजा घर को प्रणाम करना नहीं भूलना चाहिए। इसके बाद महिलाएं पूजा घर को पर्दे से ढक दें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
रात में गंदे बर्तन न छोड़ें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात में जूठे बर्तन किचन (Kitchen) में छोडने से घर में आर्थिक तंगी और नकारात्मकता का वास होता है। इसलिए सोने से पहले सभी बर्तनों को साफ कर लेना चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

