Vastu Tips: इस दिन जरूर पहनें लाल रंग का कपड़ा, जीवन में आएगी खुशहाली
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रंगों और दिनों का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि अगर वास्तु में बताए गए नियमों का सही से पालन किया जाए तो घर और जीवन में शुभता आती है और सकारात्मकता में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) और ज्योतिष में लाल रंग (Red Color) को बहुत अधिक शक्तिशाली माना गया है। लाल रंग सूर्य, अग्नि और जीवन से भी जुड़ा हुआ होता है। लाल रंग के कपड़े पहनने के लिए शुक्रवार (Friday) और मंगलवार (Tuesday) का दिन सबसे शुभ माना गया है। क्योंकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है इसलिए इस दिन यह कपड़े पहनने से वह मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) बहुत ही जल्दी खुश होती हैं और पूरे घर को धन से भर देती है। शुक्रवार के साथ ही मंगलवार को भी लाल रंग के कपड़े पहनने से बजरंगबली की कृपा बनी रहती है जिससे पूरा दिन मंगलमय रहता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!

शुक्रवार और मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति के जीवन में क्या फायदे होते है
सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि
सकारात्मक रहना व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है जिसके बैगर जीवन सही ढंग से नहीं चलता है। लाल रंग (Red Color) मंगल के सबसे पसंदीदा रंगों में से एक माना जाता है क्योंकि यह रंग बजरंगबली का रंग है जिसके सहारे कोई भी अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। मां लक्ष्मी को धन की वर्षा करने वाला कहा जाता है और लाल रंग पल भर में ही किसी भी व्यक्ति का दिल जीत लेता है। इससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। जीवन में आ रही सारी नकारात्मकता हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
साहस भी बढ़ता है
शुक्रवार के दिन अगर लाल रंग का कपड़ा पहनते हैं तो आपको साहस भी बढ़ता है। लाल रंग को हथियार ,साहस और दृढ़ता का प्रतीक भी माना जाता है। यह व्यक्ति में एक तरह की ऊर्जा का संचार करती है जिससे व्यक्ति कभी दूसरों से सामने झुकता नहीं है और आत्मविशवास से भरा रहता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तुलसी के पौधे में सिक्का डालें और इसके फायदे देखें
नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाता है लाल रंग
मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं और इससे उस व्यक्ति में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने का विश्वास पैदा होता है। लाला रंग नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाता है।
नवरात्र के छठे दिन पहने लाल रंग का कपड़ा
नवरात्र (Navratri) भी आने वाला है। नवरात्र के नौ दिनों में अलग-अलग कलर का भी अलह ही महत्व होता है। मां के अलग-अलग नौ रूपों के लिए रंग भी अलग-अलग समर्पित होता है। ऐसे में लोग भी इन नौ दिनों में अलग-अलग तरह के कपड़े को भी पहनते हैं। नवरात्र के छठे दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी जीवन को सफल और शरीर को निरोग होने का वरदान देती हैं। इस दिन लोग माता से लोग अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मांगते हैं। पुराणों के मुताबिक, मां कात्यायनी को लाल रंग पसंद है। इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना काफी शुभ माना जाता है। लाल रंग का कपड़ा पहनने से माता की कृपा सदैव बनी रहती है। लाल रंग सौभाग्य, उत्साह, रोमांच और नए जीवन का प्रतीक है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

