Vastu Tips: तुलसी में कलावा बांधने से दूर होती है सभी बाधा, जानिए कलावा बांधने का तरीका
Vastu Tips: हर कोई चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहे। कई बार छोटी-छोटी बातें भी हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं। इन्हीं में से तुलसी से जुड़ी एक उपाय भी बहुत कारगर है। आपको बता दें कि तुलसी का पौधा घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार बढ़ता है। तुलसी का पौधा न केवल वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत महत्व रखता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में सही देखभाल के बावजूद भी तुलसी का पौधा सूखने लगता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से होता है, जिससे तुलसी के पौधे को सही वातावरण नहीं मिलता।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें अनाज, नहीं तो हो सकती है धन की हानि
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जब घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का असर बढ़ता है तो तुलसी के पौधे की वृद्धि पर भी असर पड़ता है। इसे ठीक करने के लिए तुलसी (Tulsi Plant) के गमले में एक लाल कलावा बांध दें। यह कलावा निगेटिव एनर्जी को हटाने में सहायता करता है और पौधे के आसपास सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करता है, जिससे तुलसी का पौधा फिर से हरा-भरा और स्वस्थ रहता है।
तुलसी में कलावा (Kalawa) बांधने से न केवल पौधे की सेहत में सुधार होता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण भी बनता है। लेकिन तुलसी पर कलावा बांधने की भी सही तरीका होता है। आइए आज के खबर में विस्तार से जानते हैं कि कैसे तुलसी के पौधे में कलावा बांधे
तुलसी में कलावा बांधने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
तुलसी में कलावा बांधने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुलसी को प्रतिदिन जल अर्पित करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, अगर उसमें लाल रंग का कलावा बांध दिया जाए तो। यह न केवल तुलसी को सूखने से बचाता है, बल्कि आसपास की ऊर्जा को भी सकारात्मक बनाता है, जिससे घर में धन की बरकत होती है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: भोजन करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान!
जानिए तुलसी में कलावा बांधने की विधि
अगर आप मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में लाल कलावा बांधना शुभ माना जाता है।
इस दिन सबसे पहले स्नान करें।
फिर एक थाली में दीपक, लोटे में जल, गंगाजल, रोली, मिठाई, अक्षत और लाल कलावा लें।
अब पहले तुलसी के पौधे को जल और गंगाजल से स्नान कराएं।
फिर तुलसी के सामने रोली से स्वास्तिक बनाएं और उसमें अक्षत और मिठाई चढ़ाएं।
अब दीपक जलाकर तुलसी के तने और गमले में लाल कलावा लपेटें।
ध्यान रखें कि कलावा न बहुत टाइट हो, न ही बहुत ढीला।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
तुलसी में कलावा बांधते समय पूरी विधि का पालन अवश्य करनी चाहिए, अगल लाभ चाहते होंतो।
इस दौरान मन में कोई भी निगेटिव चीजें न आनी पाएं।
केवल लाल रंग का कलावा ही तुलसी में बांधें।
इसे बांधने से पहले तुलसी का स्नान गंगाजल कराना न भूले।
अंत में घी का दीपक जरूर जलाएं।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

