Vastu Tips

Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: अगर आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में ऊर्जा का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु में सौभाग्य प्राप्ति के लिए भी बहुत सारे कारगर उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) न केवल घरों के लिए बल्कि करियर के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में जो करियर में सफलता दिला सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने से नौकरी से जुड़ी समस्या भी खत्म हो जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में….

ये भी पढ़ेंः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

Pic Social Media

ये वास्तु टिप्स दिलाएंगे करियर में सफलता

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार उत्तर दिशा (North direction) को कुबेर की दिशा मानी जाती है। अगर आपकी नौकरी नहीं लग रही है या नौकरी से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो घर की उत्तर दिशा की दीवार पर मुख्य आईना लगाएं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि यह आईना इतना बड़ा हो जिसमें आपका पूरा शरीर दिखाई दे। वास्तु का यह उपाय करने से जल्द ही नौकरी मिलती है।

हमारे घर का मध्य स्थान ब्रह्म का स्थान होता है। यह भगवान बृहस्पति का भी स्थान माना जाता है। बृहस्पति की स्थिति मजबूत होने पर करियर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। इसके लिए घर के मध्य स्थान पर कोई भारी सामान रखें। इस जगह को खाली रखने से करियर में सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तरक्की चाहिए तो घर की इस दिशा में लगाएं हनुमान जी की तस्वीर

नौकरी पाने के लिए रुद्राक्ष (Rudraksh) धारण करना भी असरदार माना जाता है। नौकरी पाने के लिए आप एक मुखी, दस मुखी या ग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने की सलाह दी जाती है। इस बात का भी ध्यान रखें कि मांस-मदिरा का सेवन करने वालों को रुद्राक्ष नहीं धारण करना चाहिए।

अपने बेडरूम में ज्यादा से ज्यादा पीले रंग का प्रयोग करें। पीला रंग भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को अत्यधिक काफी प्रिय माना जाता है। इन दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त होने से नौकरी के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

वास्तु के मुताबिक लाल रंग हमेशा शुभकारी होता है। जब भी इंटरव्यू देने जाएं या फिर नौकरी के लिए परीक्षा देने जाएं तो अपने साथ लाल रंग का रुमाल अवश्य रखें। प्रयास यह भी करें कि उस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर जाएं। इससे उस परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

जब भी नौकरी के लिए परीक्षा या इंटरव्यू देने जाएं तो हमेशा गणपति की पूजा करके ही जाएं। उस दिन गणपति को सुपारी चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण भी करें। वास्तु शास्त्र में इसे बेहद शुभ माना गया है।