Vastu Tips: नींद के दुश्मन हैं ये 5 वास्तु दोष, जानिए सुधार के आसान उपाय
Vastu Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद किसी वरदान से कम नहीं। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो थकान के बाद भी रातभर करवटें बदलते रहते हैं। नींद पूरी न होना सिर्फ मानसिक तनाव (Mental Stress) या शारीरिक थकान की वजह से नहीं, बल्कि घर के वास्तु दोष (Vastu Defects) के कारण भी हो सकता है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक बेडरूम (Bedroom) की दिशा, उसमें रखी चीजों की स्थिति और वहां की ऊर्जा का सीधा असर व्यक्ति की नींद पर पड़ता है। अगर आप भी अनिद्रा या नींद न आने जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक बार अपने घर, खासतौर पर बेडरूम के वास्तु पर ध्यान देना जरूरी है। आज के इस खबर में हम आपको वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के वो अहम उपाय बताने जा रहे हैं जो नींद से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: वास्तु के ये चमत्कारी उपाय दिलाएंगे कर्ज से छुटकारा, बस अपनाएं ये सरल उपाय

न लगाएं आइना
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि बेडरूम में आइना कभी नहीं लगाना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक बेडरूम में आइना लगाने से नींद में बाधा आती है। अगर बेडरूम में आइना है तो रात को सोते समय उसे किसी कपड़े से ढंक दें। इसके अलावा बेडरूम में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इलेक्ट्रॉनिक सामान को करें बेडरूम से बाहर
कई लोग अपने बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic Accessories) जैसे- टीवी या कंप्यूटर भी रखते हैं। लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं माना गया है। ऐसे में भूलकर भी इन चीजों को अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नींद न आने की समस्या बढ़ने लगती है।
बेड की सही दिशा भी है महत्वपूर्ण
वास्तु के अनुसार कमरे में बेड का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी बिस्तर उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से नींद में बाधा आ सकती है और आप ठीक से सो नहीं पाते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी से दूर होगी आपकी परेशानी, इन उपायों से घर में आएगी सुख-समृद्धि

बेड पर नहीं खाना चाहिए खाना
वास्तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) के मुताबिक बेड पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से नींद में बाधा पड़ती है और अच्छी नींद नहीं आती है। वहीं घर के सभी सदस्यों को एक साथ भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से मन में शांति रहती है आप खुशी महसूस करते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है।
घी का दीपक जरूर जलाएं
अगर रात में सोते समय आपकी भी नींद बार बार टूट जाती है तो रात को सोते समय बेडरूम में देसी घी का दीपक जलाकर सोना चाहिए। ऐसा करने से अच्छी नींद आती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में पलंग लकड़ी का होना चाहिए। साथ ही चौकोर आकार के पलंग पर सोना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इससे अच्छी नींद आती है।
बेडरूम में न रखें पानी
बेडरूम में कभी भी पानी की बोतल या दूसरा कोई जल पात्र नहीं रखना चाहिए। दरअसल, पानी के चलते मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही अगर आपके बेडरूम के ठीक ऊपर पानी की टंकी हो तो उसके लिए बेड के ऊपर लकड़ी का कृत्रिम छत या आवरण जरूर लगवा लें। इससे पानी का प्रभाव कम हो जाएगा।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

