Vastu Tips: पीपल के पेड़ में होता है त्रिदेव का वास, घर में उग आए तो गलती से भी न करें ये काम
Vastu Tips: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में त्रिदेव वास करते हैं। लेकिन अगर पीपल का पेड़ घर में उग आए तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। लोग पीपल के पेड़ (Peepal Tree) के नीचे दीया जलाते हैं लेकिन फिर इसे घर में लगाना शुभ क्यों नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र और कई सांस्कृतिक मान्यताओं में घर के अंदर पीपल का पेड़ उगना सकारात्मक (Positive) नहीं माना जाता है इसलिए इसे हटा देना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: विवाह में आ रही दिक्कतें मिनटों में होगी दूर

पीपल के पेड़ को लेकर ये हैं मान्यताएं
हिंदू धर्म में मान्यता है कि पीपल के पेड़ (Peepal Tree) में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश वास करते हैं। हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र पेड़ माना गया है और इसकी बहुत पूजा की जाती है। माना जाता है कि पीपल के पेड़ में देवता निवास करते हैं इसलिए हरदिन इसपर जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पीपल के पेड़ को घर में रखना उचित नहीं माना जाता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
वास्तु शास्त्र क्या कहता है ये भी जान लीजिए
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि अगर पीपल के पेड़ की छाया घर पर पड़ती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि इससे घर की तरक्की में बाधा आती है। ऐसा घर कई तरह की परेशानियों से ग्रस्त रहता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है और इसलिए इसकी पूजा दिन-रात और हर दिन करनी चाहिए। पूजा करने वाले को अपने जीवन में तपस्या से दूर रहना चाहिए।
जानिए क्या कहता है विज्ञान
विज्ञान के अनुसार पीपल का पौधा ऑक्सीजन (Oxygen) देने वाले पौधों में सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन यह पूरे दिन में 2 घंटे के लिए बहुत अधिक कार्बन डाई-आक्साइड भी छोड़ता है, जो सेहत के लिए खतरनाक होता है। शायद इसलिए पुराणों में भी सिर्फ सुबह व दोपहर के वक्त ही पीपल के पेड़ के पास जाने की बात कही गई है।
इस प्रकार घर से हटाएं पीपल का पौधा
कई बार लोग घर में पीपल उग आने पर उसे काट या जला देते हैं लेकिन इससे आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसे हटाने से पहले आप 45 दिन तक उसकी पूजा करें और पेड़ को कच्चा दूध अर्पित करें। फिर इसे सावधानीपूर्वक उखाड़कर कहीं और लगा दें।
इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को कहीं और न लगाएं। साथ ही बिना पूजा किए पीपल का पेड़ न कटवाएं क्योंकि इससे पितृदोष लगता है।
अगर पीपल का पौधा छोटा है तो आप उखाड़कर गमले में लगा दें। फिर इसकी पूजा करने के बाद इसे किसी मंदिर में रख देना चाहिए।
पौधे को हटाते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि गलती से भी इसकी जड़ें न कट जाएं, क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक पीपल के पेड़ में ब्रह्मा का वास माना जाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

