Vastu Tips: भोजन करते समय इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, मिलेगा शुभ फल
Vastu Tips: हिंदू धर्म में दिशाओं का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार हर दिशा का अपना खास महत्व होता है और यह हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। भोजन करने को लेकर कुछ खास दिशा-निर्देश बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों पर मां अन्नपूर्णा (Maa Annapurna) की कृपा बनी रहती है। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि वो कौन सी 5 ऐसी गलतियां, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि कभी भी घर की चौखट (Dahaleej) पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के मुताबिक घर की चौखट पर देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस जगह बैठ कर खाना खाने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। साथ ही कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तिजोरी में रखो तुलसी की जड़, बरसेगा धन ही धन, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी भूलकर टूटे या जूठे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए। इसको लेकर मान्यता है कि इस तरह की गलती को करने से व्यक्ति को दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। साथ ही जीवन में अशुभ परिणाम दिखाई देने लगते हैं।
इसके साथ ही खाना खाते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका मुंह उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर ही होना चाहिए। वहीं, दक्षिण दिशा में भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को पितरों की मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के एक्सपर्ट के अनुसार, कभी भी बिस्तर पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। व्यक्ति के जीवन में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) का आगमन होता है। भोजन को हमेशा जमीन पर बैठकर ही करना चाहिए।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: शादी वाले घर में इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां!
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भोजन करते समय शांत मन और सकारात्मक भाव होना चाहिए। टीवी देखते हुए, मोबाइल चलाते हुए या क्रोध में भोजन करना पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है और मानसिक शांति को नष्ट करता है। भोजन को एक साधना माना गया है, इसलिए इसका सम्मान करना जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि भोजन करना केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक उन्नति का भी हिस्सा है। अगर हम इन सरल वास्तु टिप्स का पालन करते हैं, तो न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास भी होगा। इसलिए, इन नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

