Vastu Tips: किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा रखने से हो सकता है बुरा असर, जानिए क्यों
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, और खासकर किचन (Kitchen) तो बहुत ही खास माना जाता है। किचन में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव घर के सुख-शांति और समृद्धि पर गहरा असर डाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बर्तनों का गलत तरीके से रखा जाना आपके घर में निगेटिविटी (Negativity) का कारण बन सकता है? ऐसे ही दो खास बर्तनों के बारे में आज के इस खबर में हम बात करने जा रहे हैं, जिन्हें गलती से भी किचन में उल्टा रखने से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन बर्तनों को उल्टा क्यों नहीं रखना चाहिए और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी के पौधे में सिक्का डालें और इसके फायदे देखें

अक्सर किचन में लोग बर्तन धुलने के बाद सूखने के लिए उल्टा रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार दो ऐसे बर्तन हैं, जिन्हें कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) बढ़ने लगती है, जिससे सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े क्या नियम बताए गए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इन दो बर्तनों को न रखें उल्टा
वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक किचन में खाना बनाने के बाद बर्तनों को धोकर उन्हें सही तरीके से रखना बहुत आवश्यक होता है। नियमों का पालन करने से घर के सदस्य तरक्की करते हैं और धन-धान्य में कभी कोई कमी नहीं आती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढे़ंः Marriage Vastu Tips: अगर शादी में आ रही है दिक्कत, तो ये वास्तु टिप्स अपना कर देख लें
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि तवा और कड़ाही (Pan) को उल्टा करके रखने से घर में निगेटिविटी बढ़ने लगती है और घर में बार बार कलेश की स्थिति भी बनती है। इसके अलावा घर में दरिद्रता का वास होता है, जिससे आर्थिक समस्या का सामना जातक को करना पड़ता है।
तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में घर की बरकत रुक जाती है और पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बर्तन रखने का सही तरीका जान लीजिए
वास्तु के मुताबिक घर में सुख शांति के लिए रसोई में तवा और कड़ाही को सही तरीके से रखना चाहिए। हमेशा खाना बनाने के बाद तवा और कड़ाही को धोकर सीधा रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की रसोई में रात भर गंदे बर्तन न छोड़ें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए सही नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

