Vastu Tips

Vastu Tips: सायंकाल में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: शाम के समय नहीं करना चाहिए ये 6 काम, नहीं तो घर में आती है दरिद्रता

Vastu Tips: हिंदू धर्म में दिन का हर समय खास माना गया है, लेकिन शाम का समय (Evening) विशेष रूप से आध्यात्मिक और ऊर्जा (Power) से भरपूर माना जाता है। मान्यता है कि शाम के समय दिव्य शक्तियों का प्रभाव धरती पर बढ़ता है और घर-परिवार की सुख-शांति के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। हमारे बड़े-बुजुर्गों ने हमेशा शाम के समय कुछ कार्यों से बचने की सलाह दी है। लेकिन जीवन की भागदौड़ में हम कई बार इन परंपराओं और मान्यताओं को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर सायंकाल (Evening) के समय इन चीजों का ध्यान रखा न जाए तो महालक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन- आयु में कमी आ सकती है। साथ ही घर में दरिद्रता (Daridrta) का भी प्रवेश होने लगता है और जीवन में कोई ना कोई समस्या बनी रहती है। तो आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं कि सायंकाल के समय कौन से कार्य नहीं करने चाहिए…

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को भूलकर भी न लांघें, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत!

घर में इस समय आती हैं मां लक्ष्मी

शाम के समय इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर के मेन गेट (Main Gate) का दरवाजा खुला हो। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शाम के समय घर-घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए शाम शुरू होने से पहले ही घर का दरवाजा खोलकर रखना चाहिए। अगर घर का दरवाजा शाम के समय बंद रहता है तो मां लक्ष्मी वापस जा सकती हैं इसलिए हमेशा शाम के समय दरवाजा खोलकर रखना चाहिए।

शाम के समय घर से ना निकालें ये चीजें

शाम के समय कभी भी दूध, दही, हल्दी, लहसुन, प्याज और सुई नहीं किसी को नहीं देना चाहिए। अगर आवश्यकता है तो बाजार से खरीद लाएं या फिर सुबह तक इंतजार करें। लेकिन शाम के समय न तो किसी से इन चीजों को लेना चाहिए और न ही किसी को ये चीजें देनी ही चाहिए। बहुत से लोग दान करते हुए इन चीजों को दे देते हैं, जो कि सही नहीं है। इन चीजों का शाम के समय निकलना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव खत्म हो जाता है और जीवन में अशुभता आती है।

इस समय नहीं चाहिए सोना

सूर्यास्त के समय सोना बिलकुल भी सही नहीं माना गया है। मान्यता है कि शाम के समय त्रिदेवी यानी महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली की ऊर्जा घर के मध्य भाग में आती हैं और घर के सदस्यों को आशीष प्रदान करती हैं। इसलिए सुबह और शाम पूजा की जाती है, जिससे भगवान का आशीर्वाद बना रहे। जो व्यक्ति इस समय सो रहा होता है, वह इन तीनों माताओं के आशीर्वाद से वंचित रह जाता है।

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में रख दें इस पंछी का टूटा पंख, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!

तुलसी पूजा

सूर्यास्त के समय तुलसी को जल नहीं देना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी जी को राधा रानी का स्वरूप बताया गया है और शाम के समय वह लीला करने के लिए चली जाती हैं इसलिए शाम के समय तुलसी जी को छूना (Tulsi Puja) अपराध माना जाता है। इस समय आप तुलसीजी की दीपक से आरती ही कर सकते हैं।

शाम के समय धन से जुड़े काम भी न करें

शाम के समय धन का लेन-देन भी करने से बचना चाहिए। इस समय न तो किसी से उधार लें और न ही किसी को उधार दें। धन से जुड़े जितने भी कार्य होते हैं, उनको हमेशा सुबह करना चाहिए। शाम के समय धन का लेन देन करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, जो बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।

शाम के समय ये काम भी न करें

शाम के समय घर की साफ-सफाई भी नहीं करनी चाहिए। सूर्यास्त के समय झाड़ू और साफ सफाई करने से घर की बरकत रुक जाती है। इसलिए घर के बड़े बुजुर्ग भी शाम के समय झाड़ू और साफ सफाई करने से मना करते हैं। शाम के समय ऐसा करने से जीवन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है और घर की बरकत भी चली जाती है।

इसके साथ ही कभी भी शाम के समय न तो जूठे बर्तन धोना चाहिए और ना ही बाल या नाखून काटने चाहिए। सायंकाल का समय पूजा पाठ का होता है। अगर शाम के समय ये चीजें करते हैं तो जीवन में नकारात्मकता बनी रहती है और उन्नति नहीं होती है। अगर आप घर में इन चीजों को करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वापस चली जाती हैं।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।