Vastu Tips: घर में घड़ी लगाने की सही दिशा देख लीजिए..जिंदगी खुशहाल होगी

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips For Wall Clock: अक्सर जब भी हम किसी परेशानी में होते हैं तो यह जरूर कहते हैं कि शायद समय ही ठीक नहीं चल रहा है। या जब बड़ी मुसीबत आती है तो यह भी कहते हैं कि पलक झपकते ही सब कुछ बदल गया। इन दोनों वाक्यों से ये अंदाजा लगाना बहुत सरल है कि हमे ईश्वर द्वारा दिया गया समय सबसे शक्तिशाली और बेशकीमती तोहफा है। जो मात्र कुछ ही क्षण में किसी को राजा बना देता है तो किसी को भिखारी। जिस घड़ी में हम समय देखते हैं उसके भी रखरखाव का बहुत महत्व बताया गया है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता..बेडरूम के लिए अपनाए ये वस्तु टिप्स

Pic Social media

हिंदू धर्म में कठिन समय से बाहर निकलने के लिए घर पर घड़ी रखने को लेकर कुछ उपाय बताये गए हैं। वास्तु के मुताबिक घर में सजावट के समान से लेकर पीतल के बर्तन तक हर एक चीज को सही जगह पर रखने के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बनाए गए हैं। सामान्य तौर पर लोग किसी भी दिशा में घड़ी को लगा देते हैं लेकिन वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु के सिद्धांतों का पालन करके, आप अपने घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको सफलता, समृद्धि और खुशी मिलने में काफी सहायता मिल सकती है। इसलिए आइए इस लेख में घड़ी से संबंधित सारे वास्तु नियमों के बारे में जानते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन जगहों पर ना बनाएं घर..होगी हमेशा अशांति

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में, घर में दीवार घड़ी लगाने के लिए शुभ दिशाएं उत्तर और पूर्व को बताया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं-

उत्तर दिशा

उत्तर दिशा (North Direction) के देवता कुबेर माने जाते हैं, जो धन के स्वामी होते हैं। उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में धन-दौलत का घर में प्रवेश होता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

पूर्व दिशा

पूर्व दिशा (East Direction) भगवान सूर्य देव की दिशा मानी जाती है। पूर्व दिशा सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का भी प्रतीक है। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

जरूरी हो तो आप पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं। आपको बता दें कि पश्चिम दिशा के देवता वरुण माने जाते हैं, जो जल और संतान प्राप्ति का कारक माने जाते हैं। इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और संतान प्राप्ति का योग भी बनता है।

इन दिशाओं में नहीं लगाना चाहिए घड़ी

दक्षिण दिशा

यम देव की दिशा मानी जाने वाली दक्षिण दिशा (South Direction) में घड़ी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

ईशान कोण

ईशान कोण को देवताओं का स्थान माना जाता है। यहां घड़ी लगाने से देव-दोष लगता है।

दीवार घड़ी को न होने दे बंद

घड़ी को दीवार पर लगाने के बाद इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह हमेशा चलती रहे। अगर बंद हो जाए तो उसे तुरंत चालू करें। रुकी हुई घड़ी रखना अशुभ माना जाता है। साथ ही, घड़ी को हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखना चाहिए।