खबरी मीडिया
Job In Lallantop Noida: यदि आपके अंदर फिल्म-सिनेमा के लिए पैशन है और इसकी गहरी समझ है तो आपके लिए जानी-मानी वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, ‘द लल्लनटॉप’ को एक फिल्म जर्नलिस्ट की जरूरत है, जिसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद नोएडा के लिए है।
ये भी पढ़े: ABP न्यूज़ में बड़ा फेरबदल..इनपुट की जिम्मेदारियां बदली

इस पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक को न्यूज़, रिव्यूज़ और इंटरव्यूज़ (टेक्स्ट और वीडियो) में दक्ष होना चाहिए। पूर्व में इस बीट का अनुभव हो तो बेहतर रहेगा।
इच्छुक आवदेक 31 अक्टूबर 2023 तक अपना अपडेटेड रिज्यूमे पहले के काम के लिंक या कोई दो वर्क सैंपल (Text, video) [email protected] पर मेल कर सकते हैं। इसके साथ ही सीसी (cc) में [email protected] को जरूर रखें। जिन आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, सिर्फ उनके मेल का ही जवाब दिया जाएगा।
