Uttrakhand: रुद्रप्रयाग हादसे में घायल लोगों से मिले CM धामी

उत्तराखंड राजनीति
Spread the love

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई र्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स, ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की की टीमों ने घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।