Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के स्कूलों में अब पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भागवत गीता

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: धामी सरकार का बड़ा कदम, छात्रों को मिलेगा मुफ्त परिवहन सुविधा का लाभ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सीएम ने कैंप कार्यालय में शिक्षा विभाग (Education Department) की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के स्कूलों में श्रीमद्भागवत गीता (Srimad Bhagwat Geeta) को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नैतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से गीता का अध्ययन बहुत ही जरूरी है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड घूमने जाने वाले, पहले ये वीडियो देख लीजिए

इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के सभी स्कूलों का मानसून शुरू होने से पहले निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि स्कूलों की इमारतों, रास्तों, पुलों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का गंभीरता से आकलन किया जाए, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में अगले दस वर्षों के लिए स्पष्ट योजना बनाने पर भी जोर दिया।

छात्रों को मिलेगी परिवहन सुविधा का लाभ

आपको बता दें कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने क्लस्टर विद्यालयों में आवासीय हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई है। इसके लिए दूसरे प्रदेशों की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव बनाया जाएगा। पहले चरण में हर जिले में एक-एक आवासीय हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके साथ ही 559 क्लस्टर विद्यालयों के 15 किमी के दायरे में आने वाले छात्र-छात्राओं की परिवहन सुविधा के लिए भी शीघ्र प्रस्ताव मांगा गया है।

Pic Social Media

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों को हर साल समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तबादला प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन कर प्रस्ताव लाने को कहा। इसके साथ ही एनसीसी और एनएसएस को बढ़ावा देने के लिए उन स्कूलों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां अभी यह सुविधाएं मौजूद नहीं है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में धामी सरकार की सख्ती, लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी

शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास

सीएम धामी ने आगे कहा कि शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए सीएसआर फंड के जरिए से औद्योगिक संस्थानों से मदद लिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी विशेष बल दिया कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। राज्य में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्रों की क्षमता के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रतीक्षा सूची बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके साथ ही पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा, पर्यावरणीय अध्ययन, सांस्कृतिक विरासत, लोककथा, लोकसाहित्य, महान व्यक्तित्वों की जीवनी, संगीत, कौशल विकास, कला और स्वास्थ्य शिक्षा को भी शामिल करने का फैसला लिया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी की यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह छात्रों को संवेदनशील, संस्कारित और ज्ञानवान नागरिक बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकती है।