Uttarakhand: मंगल दलों को मिलेगा लोन और डिजिटल ट्रेनिंग, CM धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगल दलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने युवक और महिला मंगल दलों की प्रोत्साहन राशि (Incentive Amount) को बढ़ाने का फैसला लिया है। अब युवक और महिला मंगल दलों (Mahila Mangal Dal) को चार हजार रुपये से बढ़ा कर पांच हजार करने की घोषणा धामी सरकार ने की है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि मंगल दलों को आत्मनिर्भर बनाने और लोन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नीति भी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं बृहस्पतिवार को प्रदेशभर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान की।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का मिशन जारी, अब तक 150 से ज़्यादा लोग सलाखों के पीछे
मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence) स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित मुख्य सेवक संवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मंगल दलों को डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्यस्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे प्रत्येक युवा और महिला मंगल दल को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में मंगल दलों की सक्रिय भागीदारी की जमकर तारीफ की। सीएम धामी ने कहा कि मंगल दल उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं उनकी प्रदेश की सामाजिक चेतना को मजबूत करने, लोक परंपराओं को संजोने और गांव-गांव में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज, CM धामी ने 350 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मंगल दल आपदाओं के समय फर्स्ट रिस्पॉन्डर (First Responder) की भूमिका निभाते हैं और जनजागरूकता अभियानों में भी आगे रहते हैं। राज्य सरकार मंगल दलों के प्रोत्साहन को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस मौके पर विधायक सुरेश गड़िया पीएमजीएसवाई राज्य स्तरीय प अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव प सिंह बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव अमित छ सिन्हा, सचिव एसएन पांडेय, निदेशक युवा कल्याण प्रशांत आर्य उपस्थित थे।

