UPI Circle

UPI Circle: अच्छी खबर..एक ही अकाउंट से घर के 5 लोग कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

Trending बिजनेस
Spread the love

UPI के जरिए पेमेंट करने वालों के लिए अच्छी खबर है।

UPI Circle: UPI के जरिए पेमेंट करने वालों के लिए अच्छी खबर है। NPCI एक नया फीचर UPI Circle लेकर आया है, जिसका ऐलान RBI की ओर से हाल के दिनों में किया गया है। यह यूजर्स बिना अकाउंट के 5 लोगों को UPI पेमेंट करने की छूट देता है। इसमें एक दिन में अधिकतम 5000 रुपये खर्च कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Passport के लिए Apply करने वाले ये खबर जरूर पढ़ें

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है, लेकिन यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट सिस्टम यानी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो टेंशन मुक्त हो जाइये। बैंक अकाउंट नहीं होने पर भी UPI के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब UPI यूजर्स के लिए UPI Circle फीचर में कई सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI की ओर से लॉन्च किया गया है।

इस फीचर का ऐलान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हाल के दिनों में किया है। इस नए फीचर के आने से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो शेयरिंग इज केयरिंग पर भरोसा करते हैं।

आज भी घर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनमें परिवार के मुखिया के पास बैंक अकाउंट है। लेकिन घर में बुजुर्गों, बच्चों और घर में रहने वाली महिलाओं के पास बैंक अकाउंट नहीं है। ऐसे में ये सभी लोग पेमेंट के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। इसीलिए UPI Circle फीचर ऐसे ही लोगों की मदद के लिए लॉन्च किया गया है।

Pic Social Media

क्या है UPI Circle फीचर?

बता दें कि UPI Circle फीचर उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो अपनी रोजाना की जरूरतों के लिए कैश पेमेंट करते हैं। ऐसे लोगों के लिए UPI Circle काम का साबित होगा। कोई भी UPI यूजर अपनी डिजिटल पेमेंट्स के लिए एक सेकेंडरी यूजर को चुन सकेंगे। जिन पर वे विश्वास करते हों। इस फीचर के साथ प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर को पेमेंट करने की सुविधा मिल सकेगी।

UPI Circle एक डेलिगेट पेमेंट फीचर है, जो प्राइमरी फीचर को दूसरे साथ साथ पेमेंट लिंक की सुविधा देता है। इसकी मदद से आंशिक या फुल पेमेंट किया जा सकता है। मतलब माता-पिता अपने UPI अकाउंट को बच्चों के साथ शेयर कर सकते हैं।

कैसे काम करेगा UPI सर्किल फीचर?

इसमें दो टाइप के यूजर्स, प्राइमरी और सेकेंडरी होते हैं। प्राइमरी यूजर्स के पास खुद का अकाउंट होता है। जिसमें वो सेकेंडरी यूजर्स को जोड़ सकता है। साथ ही कुछ लिमिट लगा सकता है। इसमें सेकेंडरी यूजर्स को फुल पेमेंट एक्सेस दिया जा सकता है। वहीं सेकेंडरी यूजर्स को कुछ सीमित पेमेंट ऑप्शन की सुविधा भी दी जा सकती है। यानी सेकेंडरी यूजर्स पर पेमेंट करने के लिए लिमिट लगाई जा सकती है।

इसके अलावा इस फीचर में दो तरह के डेलिगेशन हैं। फुल और दूसरा पार्शियल डेलीगेशन। Full Delegation का मतलब यह है कि सेकेंडरी यूजर को एक लिमिट तक हर पेमेंट के लिए प्राइमरी अकाउंट होल्डर की परमिशन की जरूरत नहीं होगी। वहीं, Partial Delegation में सेकेंडरी यूजर पेमेंट रिक्वेस्ट भेज पाएगा। ये पेमेंट तब तक पूरी नहीं होगी जब तक प्राइमरी अकाउंट होल्डर पेमेंट को अप्रूव नहीं कर देता है। वहीं ट्रांजैक्शन के लिए UPI PIN की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ेः Google पर भूलकर भी ना सर्च करें ये Topic..सीधे जेल होगी!

क्या है UPI Circle के नियम?

  • सेकेंडरी यूजर्स को पेमेंट के लिए ऐप पासकोड या फिर बायोमेट्रिक डिटेल देना होगा।
  • प्राइमरी यूजर अपने अकाउंट से अधिकतम 5 लोगों को पेमेंट के लिए जोड़ सकता है।
  • एक UPI Circle में मंथली खर्च लिमिट 15,000 रुपये तय की गई है।
  • एक दिन में अधिकतम खर्च 5000 रुपये है। यह यूपीआई लिमिट पार्शियल डेलिगेशन पर लागू होगी।
  • UPI Circle का कूलिंग पीरियड 24 घंटे है।
  • प्राइमरी यूजर्स चाहे, तो सेकेंडरी ड्री यूजर्स के हर लेनदेन पर नजर रख सकता है और पेमेंट पर रोक लगा सकता है।