UP News

UP News: बरखेड़ा के श्रीराम मंदिर में 6 दिवसीय स्थापत्य वास्तु ज्ञान कथा एवं यज्ञ की शुरुआत

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड, बरखेड़ा में स्थित श्रीराम मंदिर में छह दिवसीय स्थापत्य वास्तु ज्ञान कथा और यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया, जो उत्साह और श्रद्धा से भरा हुआ था। यज्ञ से पहले माताओं, बहनों और पुरुषों ने हर्षोल्लास के साथ विधिवत हवन-पूजन किया। इसके पश्चात भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ये भी पढ़ेः UP News: प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ेगी योगी सरकार

वास्तु शास्त्र पर विशेष चर्चा करते हुए आचार्य सुशील बलूनी ने अपने उद्बोधन में सभी श्रद्धालुओं और बजाज परिवार का आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वास्तु शास्त्र जीवन को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की कला सिखाता है। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के जीवन पर प्रकाश डाला गया और समभाव में जीने की शिक्षा दी गई। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगी। इस दौरान कॉलोनी के बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पूरे मनोभाव से कार्यक्रम में भाग लिया।

इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें चीनी मिल के यूनिट हेड आशीष त्रिपाठी, पावर यूनिट के दीपक राणा, देवेंद्र यादव, प्रदीप मिश्रा, सुबोध गुप्ता, जितेंद्र साहनी, हरीश ज्याला, धीरज सिंह, सतीश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।