Punjab

Punjab-हरियाणा से सीधे मां वैष्णो देवी के दरबार..शुरू हुई दो स्पेशल ट्रेनें

पंजाब हरियाणा
Spread the love

Punjab-हरियाणा से मां वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

Punjab-Haryana: पंजाब-हरियाणा से मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के दरबार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब-हरियाणा के यात्रियों (Passengers) को आज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार की ओर चलने वाली 2 विशेष ट्रेन (Special Train) चलाई जा रही है। दोनों आज से शुरू हो जाएंगी। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवती अमावस्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab के लोगों के लिए अच्छी खबर..इस Airport से जल्द शुरू होने जा रही Flights

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि विशेष ट्रेन (Special Train) नंबर 04676 और 04675 चलाई जा रही है। जो श्री माता वैष्णो देवी, जम्मू होते हुए पंजाब, हरियाणा से निलकर हरिद्वार पहुंचेगी। यह गाड़ी 1 तथा 2 सितम्बर को चलेगी तथा हरिद्वार से वापस वैष्णो आएगी।

Pic Social Media

मिली जानकारी के मुताबिक 1 और 2 सितम्बर को यह गाड़ी (04676) सुबह 6.10 बजे माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी। साथ ही जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 पर हरिद्वार पहुंचेगी। ये सफर कुल करीब साढ़े 12 घंटे का रहेगा। जिसमें एक एसी कोच, 8 जनरल, 2 एसएलआर और 6 बोगियां थ्रीटियर एसी की होंगी।

ये भी पढ़ेः Punjab Police Result: इस तारीख को जारी होगा पंजाब पुलिस का रिजल्ट! भर्ती प्रक्रिया पढ़िए

आज चली ट्रेन रात 9 बजे वापस लौटेगी

जानकारी के मुताबिक 1 सितम्बर यानी आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा (Shri Mata Vaishno Devi Katra) से चली ट्रेन रात करीब 9 बजे वापस लौटेगी। यह गाड़ी हरिद्वार से रात 9 बजे चलकर सुबह 11.30 पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इस गाड़ी का फायदा जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को भी होगा।